घर पर टीवी देखने को लेकर तीन बहनों में हुआ झगड़ा, तीनों ने खा लिया जहर
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के नांगल थाना इलाके के भलस्वा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक घर में तीन बहनों में टीवी देखने को लेकर कहासुनी हुई थी, उसी में वे इतनी रुष्ट हो गईं कि जहर खा लिया। तीनों में से एक की मौत हो गई, वहीं अन्य की हालत गंभीर थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संवाददाता ने बताया कि, तीन बहनों ने मामूली विवाद के चलते घर में रखा जहर खा लिया था। उनके नाम थे- रीता, शीतल और तनु। बताया जा रहा है कि वे सगी बहनें ही थीं। घर का काम निपटाने के बाद टीवी देखने लगीं। तभी टीवी पर मनपसंद कार्यकम देखने को लेकर, तीनों में जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा की तीनों बहनों ने एक साथ घर में अनाज में रखा जाने वाला जहर खा लिया।
उस जहर को खाने के बाद तीनों हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग व ग्रामीण तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुँचे। जहां बड़ी बहन रीता ने दम तोड़ दिया। जबकि, शीतल व तनु की भी हालत गंभीर हो गई।

एसपी देहात अशोक कुमार मीणा ने बताया कि, मृतका के शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। मामूली बात पर लड़कियों द्वारा उठाए गए इस कदम से गांव के लोग भौचक हैं। परिवार के लोग सदमे में हैं।












Click it and Unblock the Notifications