बहराइच से लखनऊ की तरफ जाते तेज रफ्तार वाहन ने 3 पेट्रोल पंप कर्मियों को कुचला, मातम पसरा
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में फखरपुर इलाके में तेज रफ्तार वाहन ने तीन जिंदगियों को रौंद डाला। वे सभी पेट्रोल पंप कर्मी थे। सभी अपनी ड्यूटी पूरी करके अपने घरों को जा रहे थे, तभी बहराइच से लखनऊ की तरफ जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मारी।
यह हादसा इतना दर्दनाक था कि सड़क पर काफी दूर तक खून बिखर गया। उनके शरीर लहूलुहान हो गईं। एक ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, 2 अन्य की हालत गंभीर थी। सीओ कैसरगंज जंग बहादुर ने बताया कि, हादसे का पता चलने पर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मगर, स्थिति इतनी बिगड़ चुकी थी डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए। इलाज के दौरान उन दोनों की भी मौत हो गई।

उनकी मौत के बारे में परिजनों को सूचना दी गई। साथ ही लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया। एक मृतक के भाई रमेश ने बताया कि, वे फखरपुर निवासी हैं। मरने वाले व्यक्तियों में पेट्रोल पंप के मैनेजर समेत दो अन्य पेट्रोल पंप कर्मी थे। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उस वाहन की तलाश की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications