ट्रक की टक्कर से रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जा रहे तीन लोगों की मौत

बहराइच। रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जा रहे तीन लोगों की जीवन लीला रिश्तेदार के अंतिम संस्कार के पहले ही खत्म हो गई। मामला यूपी के बहराइच जिले का है। जहां ई-रिक्शा पर सवार लोगों को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Three people died in accident going to attend a funeral in Bahraich

घटना बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के छिटनपुरवा गांव की है। यहां सावित्री अपने परिवार के साथ ई-रिक्शा से अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अगैया जा रही थी। ई-रिक्शा जब नानपारा कोतवाली अंतर्गत स्थित नहर के पास पहुंचा तो चालक उसमें बैठी दो सवारियों को उतारने लगा। तभी रुपईडीहा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने रिक्शा को टक्कर मार दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचते ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।

Three people died in accident going to attend a funeral in Bahraich

हादसे में सावित्री, कुसुमी व दस साल के अंकित नाम के बच्चे की मौत हो गई। वहीं पूजा व राजरानी नाम की दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही नानपारा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+