ट्रेन की चपेट में आने से बुआ, भतीजे और बच्ची की रहस्यमय मौत

मथुरा। यूपी में मथुरा के कोसी रेलवे स्टेशन पर तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। लोग जहां इसे आत्महत्या मान रहे हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि इनकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई। मरने वालों में बुआ-भतीजे और चार माह की बच्ची है।

Three killed on track of Mathura by a train

बल्लभगढ़ के रहने वाले मृतक
तीनों हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ के रहने वाले हैं। महिला कृष्णा कॉलोनी बल्लभगढ़ की रहने वाली ज्योति थी जबकि पुरुष शिवकुमार उसका भतीजा था। इनके साथ 4 माह की बच्ची भी थी। जीआरपी चौकी कोसी कलां प्रभारी बीड़ी पांडे के अनुसार कल दोपहर मायके जाने के लिए घर से निकले थे लेकिन सुबह ये प्लेटफॉर्म 1 से 2 की तरफ जा रहे थे कि तभी तमिलनाडु सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस आ गयी जिसकी चपेट में आने से इनकी मौत हो गयी।

Three killed on track of Mathura by a train

वहीं स्टेशन पर मौजूद वेण्डर रामदास ने बताया कि सुबह करीब 8 :30 बजे लोगों ने देखा कि ये प्लेटफॉर्म 1 पर खड़े थे। ये पटरी पर पहुंच गए और जब ट्रेन नजदीक आयी तो शिवकुमार ने ज्योति को पकड़ लिया जिसकी गोद में बच्चा था। बच्ची के साथ तीनों ट्रेन के सामने आ गए।

पुलिस जहां इनको ट्रेन की चपेट में आने से मौत मान रही है वहीं प्रत्यदर्शी इसे आत्महत्या बता रहे है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+