मौलवी ने कहा अपने दोस्त को मार दो, करोड़ों रुपए मिलेंगे

मौलवी के बहकावे में आकर तीन दोस्तो ने अपने ही एक दोस्त की नृशंस हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र के जंगलों में फेंक दिया और फरार हो गए।

बुलंदशहर। मौलवी के बहकावे में आकर तीन दोस्तो ने अपने ही एक दोस्त की नृशंस हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र के जंगलों में फेंक दिया और फरार हो गए। सोमवार को अलीगढ़ पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तीनों आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

bulandshahr,uttar pradesh,friend,murder,crime,बुलंदशहर,उत्तर प्रदेश,दोस्त,मौलवी,हत्या,अपराध,

मिली जानकारी के मुताबिक लाल कुआं निवासी जुनैद (16) पुत्र चिरागऊददीन पिछले 28 जून से लापता था। मृतक के पिता चिरागऊददीन ने बताया कि 28 जून को जुनैद अपने तीन दोस्तो के साथ सिकन्दाबाद घुमने के लिए घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं पहुंचा। चिरागऊददीन ने बताया कि जुनैद की तलाश करता हुआ जुनैद के दोस्तो के घर पहुंचा तो उन्होंने बताया कि जुनैद काफी समय पहले जा चुका हैं। मृतक के पिता ने बताया कि जुनैद की काफी तलाश की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ जिसके बाद में पुलिस में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

bulandshahr,uttar pradesh,friend,murder,crime,बुलंदशहर,उत्तर प्रदेश,दोस्त,मौलवी,हत्या,अपराध,

पुलिस ने जुनैद के दोस्तों को लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने जुनैद को अलीगढ ले जाकर उसका हत्या करने की बात कबूली। एसएसपी ने बताया कि जुनैद के दोस्तों ने ऐसा एक मौलवी के बहकावे में आकर किया। मौलवी ने इनसे कहा था कि उनके घर मे एक गड्ढा है, जिसमेम करोडो का खजाना है। दि तुम किसी व्यक्ति की बलि दे दोगे, तो वह खजाना उन्हें मिल जायेगा। इस बात को सही मानकर जुनैद के दौसत जैद ने अपने भाई मो. जाहिद, मो. राशिद, आबिद और अपने साथी शादाब के साथ मिलकर जुनैद की हत्या की योजना बनाई।

एसएसपी ने आगे बताया कि योजना के तहत 28 जून को जैद व शादाब द्वारा जुनैद को शादाब की रिश्तेदारी मे घूमने के बहाने अपने साथ ले गए जहां जैद और शादाब ने मिलकर जुनैद की हत्या कर दी। वहीं, दूसरी तरफ इलाके में यह भी चर्चा हैं कि मृतक का आरोपी की बहन से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और पहले इन दोनो की आपस में लड़ाई हो चुकी थी। इस बात का बदला लेने के लिए जैद व शादाब ने जुनैद की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+