बारिश के दौरान घर में हादसा, मौत के आगोश में समाया परिवार
कानपुर में बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें परिवार के तीन सदस्य छत के नीचे दबकर मर गए।
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में लगातार बारिश के चलते उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया जब घर में चैन की नीद सो रहा पूरा परिवार मौत की आगोश में समा गया। दरअसल बारिश के चलते मकान की छत गिर जाने से कमरे में सो रहे तीन लोगों की दब कर मौत हो गयी। वहीं जब सुबह क्षेत्रीय लोगो को जानकारी हुयी तो प्रशासन को जानकारी दी जिसके बाद प्रशासन ने तीनों शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

घर में सो रहे परिवार पर गिर गई छत
जूही सफेद कॉलोनी निवासी लालू अण्डे का ठेला लगाकर अपने परिवार को पाल रहा था। परिवार में उसके दो बच्चे अर्पित और अभिषेक और उसकी पत्नी राधा थे। बीती रात लालू, राधा और छोटा बेटा अर्पित कमरे में सो रहे थे तभी लगातार हो रही बारिश के चलते कमजोर हो चुकी छत अचानक ढह गयी और तीनों लोग उसमें दब गये।

लोगों ने मलवा हटाकर निकाले शव
मामला देर रात का होने की वजह से किसी को घटना की जानकारी नही हो पायी। वहीं सुबह जब लोग घरों से निकले तो उनको घटना की जानकारी हुयी जिसके बाद लोगों ने मलवा हटाया और तीनों लोगों के शवों को बाहर निकाला। प्रशासन को भी सूचना दी। सूचना पाकर प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच कर रहा है।
परिवार में बच गया सिर्फ एक बेटा
क्षेत्रीय लोगों की मांग है कि परिवार को प्रशासन द्वारा मुआवजा दिया जाये। लोगों का कहना है कि अभिषेक अपनी नानी के यहां गया हुआ है जिसकी वजह से उसकी जान बच गयी नहीं तो वो भी हादसे का शिकार हो जाता।
-
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे?












Click it and Unblock the Notifications