माशूका के पति से कहा बोल तीन तलाक वर्ना सुन तमंचे की आवाज

वो डरकर रोने लगा और पत्नी की ओर उम्मीद भरी निगाह से मदद मांगता रहा। बीवी न सिर्फ खामोश रही बल्कि अपने प्रेमी का समर्थन करती रही।

इलाहाबाद। तीन तलाक को लेकर हमेशा पति की बेरुखी के मामले सामने आते रहे हैं। लेकिन प्रतापगढ़ में कुछ ऐसा हुआ कि आप भी अचरज में पड़ जाएंगे। बेगम को विदा कराने ससुराल पहुंचे शौहर के सिर प्रेमी ने तमंचा तान दिया। बेगम के आशिक ने कहा या तो तीन बार तलाक बोल दे या मेरे तमंचे की आवाज सुनने को तैयार रह। शौहर ने तीन बार तलाक बोलकर अपनी जान बचाई। ससुराल से किसी तरह बचकर युवक थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। लेकिन कार्रवाई न होने पर वो एसपी से मिलने पहुंचा और अपने साथ हुई ज्यादती की दास्तां सुनाई।

माशूका के पति से कहा बोल तीन तलाक वर्ना सुन तमंचे की आवाज

रोता रहा शौहर...

मामला प्रतापगढ़ के रानीगंज इलाके का है जहां काफी दिनों से बेगम मायके गई थी और लौटने का नाम ही नहीं ले रही थी। जिस पर बेगम की विदाई कराने शौहर ससुराल गया हुआ था। लेकिन वहां पहले से मौजूद बेगम के आशिक ने शौहर को देखा तो भड़क गया। इसके बाद उसने कमर में छिपाया तमंचा निकाला और माशूका के पति पर तान दिया। अपने सिर पर अचानक मौत मंडराती देख शौहर के होश उड़ गए। वो डरकर रोने लगा और पत्नी की ओर उम्मीद भरी निगाह से मदद मांगता रहा।

'तलाक बोल या मर'

युवक ने धमकाया कि उसके प्यार में वो अड़ंगा न बने। अगर जान की सलामती चाहते हो तो इसे तलाक दे दो, मैं इससे निकाह करूंगा। युवक कुछ समझ पाता इसके पहले ही बीवी के आशिक और उसके साथी ने तमंचा कनपटी तान कर घोड़ा खींचा। धमकी देते हुए कहा कि जिंदा रहना चाहते हो तो तुरंत तीन बार तलाक बोलो। मजबूरी में युवक को तीन बार तलाक बोलना पड़ा। प्रेमी की हरकत के दौरान बीवी न सिर्फ खामोश रही बल्कि उसका समर्थन भी करती रही। डरवश युवक घर लौट आया और अब एसपी से गुहार लगाई है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+