2 लाख दीप के साथ अयोध्या में मनेगी इस बार भव्य दिवाली, त्रेतायुग की दिखेगी झलक
नई दिल्ली। बाबरी विवाद को लेकर चर्चा में रहना वाले अयोध्या एक बार फिर चर्चा में हैं लेकिन इस बार चर्चा की वजह राममंदिर मुद्दा नहीं, बल्कि अयोध्या की दीपावली है। दरअसल, योगी सरकार ने बुधवार, यानी छोटी दिवाली के मौके पर अयोध्या में एक लाख 71 हजार दीप जलाकर त्रेतायुग की तरह दिवाली मनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ खुद इस दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे साथ ही भगवान राम का राज्यभिषेक भी करेंगे।

'भरत' बनेंगे सीएम योगी
रामायण के मुताबिक रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद भगवान राम पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे थे जहां भरत ने उनका स्वागत और राज्याभिषेक किया था। बुधवार को इसी के तर्ज पर पुष्पक विमान की जगह हेलीकॉप्टर से भगवान राम सीता के साथ अयोध्या पहुंचेंगे जहां भरत की जगह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। साथ में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक भी मौजूद रहेंगे।

राम का होगा राज्याभिषेक
यूपी के धर्माथ विभाग के प्रमुख सचिव, अवनीश अवस्थी ने बताया कि छोटी दिवाली के पर्व पर अयोध्या में राम की पैड़ी पर एक लाख 71 हजार दीप जलाए जाएंगे। जिसके लिए 14 हजार लीटर सरसों के तेल का प्रबंध किया गया है। यह कुछ इसी तरह होगा जैसा त्रेतायुग में राम के अयोध्या आगमन पर नगरवासियों ने पूरे शहर को दीपक की रोशनी से जगमग कर दिया था। उन्होंने बताया कि भगवान राम का प्रतीकात्मक रूप से राज्यभिषेक भी किया जाएगा जिसके बाद 10 अलग अलग रथों पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

राम रहीम का टूटेगा रिकॉर्ड
इससे पहले किसी खाल मौके पर सबसे ज्यादा दीप जलाने का रिकॉर्ड राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा के नाम था। राम रहीम ने एक लाख 70 हजार दिए लगातार पांच मिनट तक जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। बुधवार को अयोध्या में 1 लाख 71 दीप, पांच मिनट से भी अधिक समय तक जलाकर योगी सरकार यह रिकॉर्ड तोड़गी।












Click it and Unblock the Notifications