इस तकनीक ने कर दिया कमाल, यमराज से पहले पहुंच रही यूपी पुलिस, आप भी करेंगे तारीफ
UP police is reaching before Yamraj: जब से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने तकनीक में अपने पैर पसारे हैं, लोगों के लिए कई काम आसान हो गए हैं। इस बीच, कंपनियों में काम करने वाले लोगों को भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण अपनी नौकरी पर खतरा दिखाई दे रहा है।
लेकिन इन सब के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा कुछ ऐसे कार्य किया जा रहे हैं जिसकी जमकर सराहना हो रही है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से सामने आया है। आगरा जनपद में गर्लफ्रेंड से नाराज होकर एक युवक आत्महत्या करने जा रहा था।

आत्महत्या करने से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो अपलोड किया। वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किए जाने के बाद मेटा एआई तकनीक तुरंत सक्रिय हुई। उसके बाद आई द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया। ऐसे में यमराज से पहले यूपी पुलिस पहुंच गई और युवक की जान बच गई।
यह भी बता दें कि ऐसा पहला मामला नहीं है उत्तर प्रदेश में इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर आत्महत्या करने वाले लोगों की सूचना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा पुलिस को दी गई और उनकी जान बचाई गई।
दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश की पुलिस
दरअसल शुक्रवार को सुबह करीब 5 बजे ट्रांस यमुना थाने कि पुलिस को कंट्रोल रूम से मेटा एआई द्वारा प्राप्त हुआ एक अलर्ट भेजा गया। मेटा एआई द्वारा युवक का वीडियो और लोकेशन भी दिया गया था। ऐसे में वीडियो और लोकेशन मिलने के बाद पुलिस सीता नगर की तरफ निकल पड़ी।
लोकेशन के करीब पहुंचने के बाद पुलिस ने करीब चार दर्जन से अधिक लोगों को वीडियो में दिखाई दे रहा युवक का चेहरा दिखाया और पहचान कराई। चेहरा पहचानें जाने के बाद पुलिस जब युवक के दरवाजे पर पहुंची तो दरवाजा बंद था। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ दिया।
दरवाजा तोड़ने के बाद पुलिसकर्मी जब अंदर पहुंचे तो देखा कि बेड पर युवक बेसुध पड़ा हुआ था। उसके बाद पुलिसकर्मी युवक को लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज शुरू हुआ। मेटा एआई द्वारा दिए गए मैसेज के बाद यमराज से पहले पुलिस के पहुंचने पर लोगों द्वारा इस मामले की खूब चर्चा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications