Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: मथुरा की मेयर बनने का किन्नर ने ठोका दावा, दाखिल किया नामांकन

मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर पद के लिए जहां राजनीतिक दलों ने अभी तक अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। वहीं मुन्ना किन्नर ने चुनावी समर में उतरकर राजनीतिक दलों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

मथुरा। प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों के दूसरे चरण के अंतर्गत मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर पद के लिए मुन्ना किन्नर ने पूरे गाजे-बाजे के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर अपना नामाकंन पत्र दाखिल किया। मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर पद के लिए जहां राजनीतिक दलों ने अभी तक अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। वहीं मुन्ना किन्नर ने चुनावी समर में उतरकर राजनीतिक दलों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। मुन्ना किन्नर ने ढोल नगाड़े के साथ अपने समर्थकों को लिया और जिला मुख्यालय पहुंचकर मेयर पद के लिए नामाकंन पत्र दाखिल करके मैदान में ताल ठोक दी। अपना नामाकंन दाखिल करने के बाद मुन्ना किन्नर का कहना है कि मथुरा नगर के विकास के लिए और जनता के दुख-दर्द को देखकर वो चुनाव के लिए मैदान में आई हैं। उसका कहना है कि नोटबंदी और महंगाई की मार से जनता परेशान है और मथुरा में बिजली के तारों का बुरा हाल है। पानी, सड़क और यहां के विकास के लिए वो मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+