लखनऊ: घर में घुसा चोर महंगी शराब देखकर फिसला, सुबह टिल्ली होकर बेडरूम में मिला, घर से 8 लाख का सामान गायब
Lucknow Thief News: लखनऊ में सूने घर के अंदर घुसे चोर ने पहले तो पूरे घर को खंगाला और फिर महंगी शराब देखकर पीने बैठ गया, जिसके बाद शराब के नशे में धुत चोर बेडरूम में सोता मिला, जिसको पुलिस ने पकड़ लिया।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चोरी का अजीब वाक्या पेश आया है। बंद घर में चोरी करने के लिए घुसे चोर की कमरे में रखी महंगी शराब पर नीयत बिगड़ी गई, जिसके बाद चोर टिल्ली होकर बेडरूम में ही सो गया, जिसको सुबह घर वालों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
शादी से लौटकर देखा तो...
दरअसल, हुआ यूं कि लखनऊ के कैंट थाना एरिया के निर्मला की कटारी भाग में बिहार के छपरा के रहने वाले रिटायर नायक सूबेदार शरवानंद अपने परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के शादी में गए थे, लेकिन जब घर लौटकर देखा तो मैन गेट के ऊपर का हिस्सा टूटा हुआ था।
शराब की बिखरी मिली बोतलें
फैमिली ने घर के बेडरूम में देखा कि एक शख्स गहरी नींद में सो रहा है। उसके आस-पास शराब की बोतलें बिखरी पड़ी थीं और घर का कुछ हिस्सा पूरी तरह से फैला पड़ा है। जब छानबीनी की तो पता चला कि 8 लाख रुपये से ज्यादा का कीमती सामान (कैश और जेवरात) गायब मिले।
घर से 8 लाख की चोरी
पुलिस तफ्तीश में पता चला कि चोर अपने साथी के साथ चोरी करने घर के अंदर दाखिल हुआ था, लेकिन उसको उसके साथी ने घर खंगालने के बाद मिले माल को हड़पने के चक्कर में उसको ज्यादा शराब पिला दी और वहां से लाखों का सामान लेकर भाग गया। पुलिस दूसरे चोर की तलाश कर रही है।
शराब पिलाकर भागा साथी
परिवार के मुताबिक घर से 100 ग्राम से ज्यादा सोना, 2 किलो चांदी का 1.5 लाख रुपए का सामान, 50000 रुपये की 40 साड़ियां और 6 लाख रुपए कैश चोरी हुआ है। पूछताछ में चोर ने अपना नाम सलीम बताया है, जो कि शारदा नगर का रहने वाला है। वो और उसका साथी घरों में चोरी करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications