गहने बेचकर दी सुपारी, कहा- अब पति के साथ नहीं रह सकती, कड़ियां जोड़ते हुए 'बेवफा बेगम' तक पहुंची पुलिस
Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको यकीन नहीं होगा। मथुरा जनपद में एक पत्नी अपने पति की हत्या के लिए भाड़े के शूटरों को अपने जेवर बेचकर 8 लाख रुपए की सुपारी दी। मायके में बैठकर उसने पूरी घटना को अंजाम दिया।
Recommended Video
पति की मौत के बाद वह रोने का भी नाटक करती रही। मामले की जांच जब पुलिस द्वारा शुरू की गई तो इस मामले में पति अर्थात मृत युवक को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद शूटर ने पुलिस को जो बात बताई उसे सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए।

फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा शूटर के बताने और साक्ष्य के आधार पर मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा उससे भी पूछताछ की गई और सच्चाई सामने आने के बाद इस घटना का खुलासा करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।
घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय द्वारा बताया गया कि मथुरा जनपद के हाईवे थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला माना मैं शुक्रवार की रात में घर में घुसकर उमेश नामक एक युवक की हत्या कर दी गई थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी डेड बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी थी।
पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि उमेश का अपनी पत्नी नेहा से काफी अनबन चल रही थी। दोनों में अक्सर मारपीट और झगड़ा होता था। इसी दौरान नेहा की नजदीकियां छाता कोतवाली के गांव तरौली सुमाली के रहने वाले पवन से बढ़ गईं।
दोनों अक्सर फोन पर बात करते थे और मुलाकात भी करते थे। रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर नेहा ने अपने प्रेमी पवन से अपने पति उमेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसके बाद पवन ने भाड़े के शूटरों से इस बारे में बात किया। इसके लिए शूटरों द्वारा आठ लाख रुपए की डिमांड की गई।
नेहा ने जेवर बेच कर दिए रुपए
बताया जा रहा है की बात तय होने के बाद नेहा द्वारा अपने जेवर बेचे गए। जेवर बेचने के बाद उसने पेशगी के तौर पर शूटरों को रुपए दिए। उसके बाद उसने यह भी कहा कि पति की हत्या करने के बाद जमीन बेचकर बाकी रुपए देगी। फिर वह अपने पति की लोकेशन शूटरों को दी।
लोकेशन के आधार पर शुक्रवार की रात में मेघपुर एवं हाल तरौली निवासी अजय, बरसाना के गांव हाथिया और हाल कृष्णा आर्चिड निवासी कुनाल ने उमेश के घर पहुंच कर मसाला देने की बात करते हुए गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शूटरों ने पवन तथा उमेश की पत्नी को फोन करके जानकारी दी।
हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की तो कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस पहले हत्यारों की पहचान की। इस मामले में हत्या करने वाले को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया तो पूरी कहानी सामने आई। उसके बाद पुलिस द्वारा इस घटना पर खुलासा करते हुए शूटरों के साथ ही मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी पवन को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया गया।












Click it and Unblock the Notifications