'The Kashmir Files' उत्तर प्रदेश में भी हुई टैक्स फ्री, सीएम योगी ने किया ऐलान

'The Kashmir Files' उत्तर प्रदेश में भी हुई टैक्स फ्री, सीएम योगी ने किया ऐलान

लखनऊ, 15 मार्च: कश्मीरी पंडितों के ऊपर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज के बाद से ही चर्चाओं में आ गई और इस फिल्म को लेकर देशभर में घमासान मचा हुआ है। तो वहीं, इस फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म पर मच घमासान के बीच उत्तर प्रदेश में भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।

The Kashmir Files became tax free in Uttar Pradesh

'द कश्मीर फाइल्स' 1990 में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार और पालयन के दर्द की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई भी कर रही है। वहीं, जो लोग इस मूवी को देखने के लिए जा रहे हैं वे भावुक होकर ही वापस लौट रहे हैं। इस फिल्म को बनाने के लिए हर तरफ विवेक अग्निहोत्री की तारीफ देखने को मिल रही है।

बता दें, 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही थी। इतना ही नहीं, भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने इस फिल्म को देखने के बाद ना सिर्फ इसकी जमकर तारीफ भी। बल्कि फिल्म देखने के बाद उन्होंने लोगों से इस फिल्म को देखने की अपील भी की। बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म के रिलीज होने के साथ ही इस पर सियासत भी तेज हो गई है। एक तबका जहां उसकी तारीफ कर रहा है, वहीं दूसरा तबका इस फिल्म की आलोचना भी कर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उत्तर प्रदेश से पहले कई राज्यों में यह फिल्म टैक्स फ्री हो चुकी है। कर्नाटक, मध्यप्रदेश, गुजरात और हरियाणा की सरकारों ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। इतना ही नहीं, गोवा और राजस्थान समेत कई राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री करने पर विचार भी किया जा रहा है।

महज तीन दिन में की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। फिल्म ने तीन दिन में 27.15 करोड़ रुपए की कमाई की है। सबसे ज्यादा कमाई मुंबई, दिल्ली और पूर्वी पंजाब से हुई है। 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार औ पल्लवी जोशी ने मुख्य भूमिका निभाई है। जी स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म को तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्मित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+