यूपी: दरोगा पर फूटा भाजपाइयों का गुस्सा, देखें वीडियो

मैनपुरी। मैनपुरी में हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले दरोगा की जुलूस में शामिल हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष ब्रजेश जादौन से कुछ कहासुनी हो गई जिसके बाद गुस्साए दरोगा ने देर रात उसके घर पर दबिश देकर उसे उठाया। और थाने ले जाकर जमकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। जिससे गुस्साए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दीवानी परिसर में दरोगा की गाड़ी का घेराव कर लिया और काफी देर तक बवाल काटा और हाथापाई भी की।

देखें हंगामें का वीडियो-

मामला मैनपुरी जिले के थाना कुरावली क्षेत्र के घिरोर चौराहे का है। बीती देर शाम यहाँ बाबा जहरबीर की शोभायात्रा निकल रही थी तो शोभायात्रा में पुलिस का भी बंदोबस्त था शिवनगर निवासी ब्रजेश जादौन की जुलूस में ड्यूटी पर लगे दरोगा महक सिंह बालयान से कुछ कहासुनी हो गई। जिसके बाद दरोगा ने रातों रात ब्रजेश जादौन को गिरफ्तार उसे थाने लाकर मारपीट की। इतना ही नही सुबह बिना डॉक्टरी परीक्षण कराए ही उस पर पूरी पुलिसिया कार्रवाई कर जेल भेजने की तैयारी कर दी और जेल भेजने के लिए दरोगा ब्रिजेश को पुलिस जीप से दीवानी कचहरी ले आया। जिसके बाद वहां पहले से मौजूद हिन्दू युवा वाहिनी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने दरोगा का घेराव कर लिया। और कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ खींच-तान और मारपीट भी की। घटना की सूचना जैसे ही उच्चाधिकारियों को हुई तो मौके पर तत्काल सीओ सिटी आर के पांडे पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत करवाया और मामले की जांच का आदेश दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+