सहारनपुर: मामूली बात को लेकर भिड़े दो पक्ष, चले सरिए और हथियार

सहारनपुर। दो समुदाय के लोगों के बीच हुई मामूली सी कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसके बाद दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए और विवाद हो गया। दोनों ओर से एक दूसरे पर पथराव किया गया, जिसमें कई लोगों के घायल होने सूचना है। मामले की नजाकत को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और किसी तरह से हालात पर काबू पाया। मौके पर तनाव की स्थिति बनी है और पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

सहारनपुर: मामूली बात को लेकर भिड़े दो पक्ष, चले सरिए और हथियार

मामला थाना जनकपुरी थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के गांव माहीपुरा चैक पर गांव के ही रहने वाले दो शख्स फलों की रेहड़ी लगाते हैं। बताया जाता है कि इसी दौरान उधर से गांव के ही रहने वाले दूसरे समुदाय का एक युवक अपनी बाइक पर सवार होकर शहर की ओर आ रहा था कि अचानक उसकी बाइक की टक्कर फलों की रेहड़ी से हो गई। फलों की रेहड़ी में टक्कर लगने के बाद दोनों युवकों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई।

सहारनपुर: मामूली बात को लेकर भिड़े दो पक्ष, चले सरिए और हथियार
सहारनपुर: मामूली बात को लेकर भिड़े दो पक्ष, चले सरिए और हथियार

बताया जाता है कि इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर सरियों से हमला बोल दिया। जिसके बाद मामले की जानकारी लगने पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ डटे। दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें कई को चोट लगने की सूचना है। मामले की जानकारी पाकर सिटी मजिस्टेट राजेश कुमार और सीओ द्वितीय मुकेश चंद्र मिश्रा पुलिस फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह से हालात पर काबू पाया।

मौके पर तनाव की स्थिति बनी है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है। सीओ मुकेश चंद्र ने बताया कि हालात काबू कर लिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+