कपड़े धोने के लिए घर में ही खुदवाया था टैंक, मासूम की बन गई कब्र

आनन-फानन में परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन घंटों बाद भी एम्बुलेंस नही पहुंची तो परिजन निजी वाहन से मासूम को लेकर चंदौसी के निजी अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

संभल। घर में कपड़े धोने के लिए बना टैंक एक मासूम के लिए उस वक्त काल बन गया जब वो खेलते-खेलते उसमें जा गिरा। इसके बाद जब परिवार वालों को इस बात की खबर लगी तो बच्चे को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहीं रही-सही कसर 108 एम्बुलेंस सेवा ने पूरी कर दी जब सूचना देने के बावजूद एम्बुलेंस देर से पहुंची।

कपड़े धोने के लिए घर में ही खुदवाया था टैंक, मासूम की बन गई कब्र


कपड़े धोने के लिए खोदी थी कब्र!

घटना बनियथेर थाना इलाके के नरौली गांव की है। जहां सभासद सुंदर लाल गांव में ही कपड़े धोने का काम करते हैं। कपड़े धोने के लिए उन्होंने घर में टैंक बना रखा है। जिसमें दिन भर पानी भरा रहता है। शुक्रवार शाम उनका 2 साल का बेटा गिरीश घर में खेल रहा था जबकि परिजन घर के दूसरे काम में व्यस्त थे। बच्चा खेलते-खेलते अचानक कपड़े धोने के लिए बने इस टैंक के पास जा पंहुचा और अचानक टैंक में गिर गया।

कपड़े धोने के लिए घर में ही खुदवाया था टैंक, मासूम की बन गई कब्र

जिसके कुछ मिनट बाद ही घरवालों ने मासूम को टैंक निकाला। आनन-फानन में परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन घंटों बाद भी एम्बुलेंस नही पहुंची तो परिजन निजी वाहन से मासूम को लेकर चंदौसी के निजी अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+