सहारनपुर की एक लड़ाई में निकली तलवारें, देखकर भाग खड़ा हुआ हर कोई

रमजान त्योहार पर बाजार में भीड़ को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

सहारनपुर। सहारनपुर के लोहानी सराय में उस समय भगदड़ मच गई जब संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। कुछ युवकों ने तलवारें भी लहराई। जिससे दुकानदार दुकान बंद कर भाग खड़े हुए। बाद में सीओ व इंस्पेक्टर फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और मामला रफा-दफा किया गया। थाने पर किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

सहारनपुर की एक लड़ाई में निकली तलवारें, देखकर भाग खड़ा हुआ हर कोई

दरअसल लोहानी सराय निवासी एक पक्ष के शहंशाह और दूसरे पक्ष के अरशद मक्खी के बीच संपत्ति विवाद चला रहा है। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार भी हैं। गुरुवार की दोपहर विवाद को लेकर एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। बताया जाता है कि इस दौरान एक दूसरे पर तलवारे भी लहराई गई। जिससे लोहानी सराय, ढोली खाल में भगदड़ मच गई और दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।

सहारनपुर की एक लड़ाई में निकली तलवारें, देखकर भाग खड़ा हुआ हर कोई
सहारनपुर की एक लड़ाई में निकली तलवारें, देखकर भाग खड़ा हुआ हर कोई

पुलिस के पहुंचने से पहले ही तलवार लहराने वाले युवक इधर-उधर भाग गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर मामला शांत करा दिया लेकिन रमजान त्योहार पर बाजार में भीड़ को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी किसी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+