हिंदू महासभा के कारण हुआ भारत-पाकिस्तान का बंटवारा, स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उत्तर प्रदेश के बांदा में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत और पाकिस्तान का बंटवारा जिन्ना की वजह से नहीं बल्कि हिंदू महासभा की वजह से हुआ। उन्होंने कहा कि हिंदू महासभा ने दो राष्ट्रों की मांग की थी।
स्वामी प्रसाद मौर्य का हिंदू महासभा को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्वामी प्रसाद मौर्य यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि आस्था, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद के जीआईसी ग्राउंड में रविवार को बौद्ध महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए हिंदू धर्म पर जमकर निशाना साधा।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और फ्रांस में कहा था कि हिंदू धर्म कोई धर्म नहीं बल्कि जीवन जीने की शैली है और अगर हमने वही कहा तो बवंडर खड़ा हो गया है। लोग मेरा सिर काटने पर इनाम की घोषणा भी कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों से शपथ लेने को कहा कि जो लोग उनका सिर काटना चाहेंगे उनके सामने वे सीना तानकर खड़े रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि याद कीजिए जब अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री आवास खाली किया था तो इस दौरान आवास को गोमूत्र और गंगा जल से धोया गया था। इन लोगों द्वारा लगातार शूद्रों का अपमान किया जा रहा है।
#WATCH | Banda, UP: Samajwadi Party (SP) leader Swami Prasad Maurya says, "The Indian Constitution says that there cannot be any discrimination on the basis of faith, caste, gender or birthplace... If a Hindu speaks of a Hindu Rashtra, why won't others? People talking of Hindu… pic.twitter.com/tqpuLDc2eq
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 16, 2023
कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करने के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू महासभा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र की बात करने वाले लोग देश के दुश्मन हैं। सबसे पहले हिंदू महासभा ने हिंदू राष्ट्र की बात की थी, उसके बाद भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications