शाहजहांपुर सीट से बीजेपी के सुरेश खन्ना लगातार 8वीं बार जीते
सुरेश कुमार खन्ना ने सपा प्रत्याशी तनवीर खान 19203 वोटों से हराया। 2012 के चुनाव में भी उन्होने तनवीर खान को हराया था। तनवीर खान अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं।
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर सीट से बीजेपी के सुरेश खन्ना ने लगातार 8 वीं बार जीत दर्ज की है। जीत के बाद सुरेश कुमार खन्ना ने प्रदेश की जनता का शुक्रिया अदा किया। सुरेश कुमार खन्ना ने जीत का श्रेय केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज व अमित शाह की नीतियों को दिया। मुख्यमंत्री की दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी को पता है कि मै पार्टी का पुराना कार्यकर्ता हूं। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे ईमानदारी से निभाऊंगा।

आपको बता दें कि सुरेश कुमार खन्ना लगातार 8वीं बार विधायक चुने गए है। सुरेश कुमार खन्ना को 1 लाख 7 हजार 34 वोट मिले हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी तनवीर खान 19203 वोटों से हराया। सपा प्रत्याशी तनवीर खान को 81531 वोट मिले हैं।

इसके अलावा बुआ और भतीजे के गठबंधन की बात पर कहा कि जो नेता जनता की सेवा करने के बजाए उसको अपनी बपौती समझ लेगा। अपनी जागीर समझ लेगा उसके साथ यही होगा। जनता कभी भी भूलती नही है। सजा जरूर देती है। जो इस बार चुनाव मे देखने को मिला है। सैफई के परिवार पर बोलते हुए कहा कि उनकी भी यही दशा होनी थी।
सुरेश कुमार खन्ना बीजेपी विधानमंडल दल नेता है और बीजेपी से नगर प्रत्त्याशी भी हैं। सुरेश कुमार खन्ना को जनता ने लगतार आठवीं बार अपना विधायक चुना है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी सुरेश कुमार खन्ना ने सपा प्रत्याशी तनवीर खान को हराया था। तनवीर खान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications