अयोध्या में बाबरी मस्जिद-राम मंदिर विवाद की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू
अयोध्या। सुप्रीम कोर्ट आज से अयोध्या में राम मंदिर और बाबरी मस्जिद विवाद की सुनवाई शुरु कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली बेंच ने पिछली सुनवाई में यह साफ कर दिया था कि इस मामले में सुनवाई को टाला नहीं जाएगा। आज सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो इस मामले को भूमि के विवाद की तरह देखेगी। वहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्षकार की ओर से दिग्गज कांग्रेस नेता और वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि इस मामले की सुनवाई की इतनी जल्दी क्यों है, उन्होंने कोर्ट से कहा था कि इस मामले की सुनवाई जुलाई 2019 के बाद होनी चाहिए।

सिब्बल ने सुनवाई 2019 में करने को कहा था
पिछली सुनवाई में कपिल सिब्बल ने कहा था कि यह साधारण विवाद नहीं है और इस मामले की सुनवाई से देश की राजनीति में पर भविष्य में बड़ा असर पड़ेगा। सिब्बल और अन्य वकीलों ने मुस्लिम संगठनों की ओर से पैरवी करते हुए कहा था कि इस मामले को संवैधानिक बेंच को रेफर करना चाहिए, साथ ही मामले की सुनवाई को 2019 तक टालने की भी अपील की गई थी। एक तरफ जहां मुस्लिम पक्ष की ओर से सिब्बल पेश हुए थे तो दूसरी तरफ राम जन्मभूमि ट्रस्ट व राम लला की ओर से देश के जाने माने वकील हरीश साल्वे व सीएश वैद्यनाथन कोर्ट में पेश हुए थे।

7 वर्षों से लंबित है मामला
रामजन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से पैरवी करते हुए साल्वे ने कहा था कि यह अपील पिछले 7 वर्षों से लंबित है, किसी को भी यह नहीं पता है कि इस मामले में क्या फैसला होना है, लिहाजा मामले की सुनवाई शुरू की जानी चाहिए। सिब्बल के तर्क पर पलटवार करते हुए साल्वे ने कहा था कि उसे इस बात से कोई मतलब नहीं होना चाहिए कि कोर्ट के बाहर क्या परिस्थितियां हैं और इस फैसले से बाहर क्या हो रहा है।

यूपी सरकार ने भी रखा था पक्ष
वहीं उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कोर्ट में पेश हुए अडिशनल सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि इस मामले में सभी दस्तावेजों को पेश किया जा चुका है, लिहाजा इस मामले की जल्द से जल्द सुनवाई होनी चाहिए। 11 जुलाई की सुनवाई के दौरान मेहता ने कहा था कि इसकी सुनवाई की तारीख को जल्द से सजल्द तय किया जाना चाहिए। जबकि कपिल सिब्बल, राजीव धवन व अनूप चौधऱी ने कहा था कि इस मामले में हजारों पेज के दस्तावेज का अंग्रेजी अनुवाद किया जाए, जिसके बाद कोर्ट ने तीन महीने का वक्त इसके अनुवाद के लिए दिया था।
इसे भी पढ़ें- करणी सेना की धमकी, 3 महीने में शुरू हो राम मंदिर निर्माण
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स












Click it and Unblock the Notifications