VIDEO: फैक्ट्री मालिक की कार ने मजदूर को कुचला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के आगरा रोड स्थित स्टील फैक्ट्री में मालिक की कार ने मजदूर को कुचलकर मार डाला। कार फैक्ट्री के गेट के बाहर खड़ी थी और अचानक तेज रफ्तार से अंदर की ओर दौड़ते हुए मजदूर पर जा चढ़ी। मजदूर की इस तरह मौत होने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक के परिजनों ने इस घटना के लिए फैक्ट्री मालिक को दोषी माना है।

Viral VIDEO, मालिक की कार, supervisor killed by car, aligarh, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, आगरा, सीसीटीवी, कार ने कुचला मजदूर, crime, live accident, live accident car, live accident caught on camera, live accident cctv

मालिक की कार ने कुचला मजदूर
जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के थाना सासनी गेट इलाके में चंद्रमोहन उर्फ चंदू और अतुल की साधानी स्टील फैक्ट्री है। यहां मालिक की कार गेट के बाहर खड़ी हुई थी। अचानक तेज रफ्तार से कर्मचारी पर जा चढ़ी। वह उसे रौंदते हुए भागी। इससे मौके पर ही कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी की पहचान भगवान दास के रूप में हुई, वह कई सालों से कम्पनी में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत था। वह हाथरस के सासनी स्थित हनुमान चौकी के निकट नगला रूद का निवासी था।

Viral VIDEO, मालिक की कार, supervisor killed by car, aligarh, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, आगरा, सीसीटीवी, कार ने कुचला मजदूर, crime, live accident, live accident car, live accident caught on camera, live accident cctv

पढ़ें: बदमाशों की कमर तोड़ने 2 शहरों की पुलिस चला रही 'ऑपरेशन क्लीन', निशाना बने सवा लाख के इनामी

मृतक के भाई का कहना है कि पिछले कुछ समय से तनख्वा के रुपयों को लेकर मालिक और भगवानदास के बीच कहा सुनी चल रही थी। जिसकी जानकारी मृतक अपने भाई व अन्य परिजनों को पहले दे चुका था। उसे साजिशन कार से कुचलकर मौत के घाट उतारा गया है।

Viral VIDEO, मालिक की कार, supervisor killed by car, aligarh, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, आगरा, सीसीटीवी, कार ने कुचला मजदूर, crime, live accident, live accident car, live accident caught on camera, live accident cctv

बताया यह भी जा रहा है कि कार के अंदर बच्चा बैठा हुआ था, जिससे कार का एक्सीलेटर दब गया और यह घटना घटित हो गई। इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है।

पढ़ें: मुठभेड़ में हत्थे चढ़ा बदमाश अस्पताल से फरार, दारोगा और 2 सिपाही सस्पेंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+