बदमाशों की कमर तोड़ने 2 शहरों की पुलिस चला रही 'ऑपरेशन क्लीन', निशाना बने सवा लाख के इनामी

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बदमाशों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने 'ऑपरेशन क्लीन' चलाया है। तलाशी के दौरान शहर में पुलिस की सवा लाख के इनामी बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा सकुशल पकड़ लिया गया। मेरठ पुलिस की यह कार्रवाई लिसाड़ी गेट थाना इलाके के समर गार्डन में दिल्ली स्पेशल सेल की मदद से हुई।

Operation Clean being by the Delhi and meerut police at uttar pradesh, caught two wanted criminals

जानलेवा हमलों में वांछित थे बदमाश
मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश समीर उर्फ बिट्टु के पैर में गोली लगी, वहीं दूसरे बदमाश फुरकान ने भी गोलीबारी की थी। दिल्ली पुलिस ने दोनों पर एक-एक लाख और मेरठ पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। वे दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। लूट एवं जानलेवा हमले में वांछित हैं।

Operation Clean being by the Delhi and meerut police at uttar pradesh, caught two wanted criminals

थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के सुहेल गार्डन में हुई मुठभेड़
लिसाड़ी गेट थाना इलाके के समर गार्डन में पुलिस को संदिग्धों की सूचना मिली। जिसके बाद उस इलाके में चैकिंग शुरू कर दी गई। स्कूटी सवार बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। क्रॉस फायरिंग में पुलिस ने भी बाइक सवार बदमाश पर जवाबी फायरिंग की। वह स्कूटी लेकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

ऑपरेशन क्लीन, मेरठ, उत्तर प्रदेश, इनामी बदमाश, मेरठ पुलिस, दिल्ली स्पेशल सेल, दिल्ली, एसपी सिटी रणविजय सिंह, Operation Clean, Meerut, Uttar Pradesh, Meerut Police, Delhi Special Cell, Delhi, SP City Ranvijay Singh, crime

मेरठ एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार, शहर में क्रिमनल्स पर सख्त एक्शन लिया जा रहा है। यह आॅपरेशन जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+