पूर्व सपा विधायक की महिला मित्र के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद एक्शन में आई पुलिस, दर्ज की FIR
सुल्तानपुर। यूपी की राजनीति में यूं तो अमरमणि, आनंद सेन सरीखे नेता अपने कारनामों के चलते सलाखों के पीछे हैं या होकर लौट चुके हैं। लेकिन जिस तरह का उपद्रव सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा के मामले में देखने को मिला है वैसा किसी नेता के साथ सपनों में नहीं हुआ होगा। बंद कमरे से लेकर सड़कों तक उनकी महिला मित्र उनकी राजनैतिक हत्या करने पर आमादा है। बीते सोमवार को शहर के बस स्टेशन स्थित पूर्व विधायक के पेट्रोल पम्प पर उनकी महिला मित्र समरीन ने हाईवोल्टेज ड्रामा करते हुए आत्मदाह की कोशिश की थी। पुलिस ने आज दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

इसके पहले पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप पर खुद को आग लगाने की कर चुकी है कोशिश
सोमवार को कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी समरीन नाम की महिला सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा के पेट्रोल पंप पर पहुंच गई और वहां अराजकता फैलाना शुरू कर दिया। घटना के दौरान 2 कार के शीशे तोड़े गए। शीशे तोड़ने के दौरान समरीन को भी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पेट्रोल पंप की नाजिल से अपने ऊपर पेट्रोल छिड़का और आत्मदाह का प्रयास किया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई थी। सीओ सिटी श्यामदेव ने बताया कि पेट्रोल पम्प मैनेजर की तहरीर पर विधायक की महिला मित्र आरोपी समरीन सहित कई लोगों पर लूट और अवैध वसूली मांगने का केस दर्ज किया गया है। वहीं समरीन की तहरीर पर पूर्व विधायक की पत्नी, भाभी समेत 4 के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
पहले भी हो चुका है हाई वोल्टेज ड्रामा
आपको बता दें कि ये ड्रामा पहली बार नहीं हुआ बल्कि जुलाई माह में भी हुआ था। पूर्व विधायक अनूप संडा समरीन नामक की महिला के प्रेमजाल में फंसे बताये जाते हैं। जिसको लेकर कई बार घर से लेकर कोतवाली तक हाई वोल्टेज ड्रामा हो चुका है। समरीन अपने आपको पूर्व विधायक की दूसरी पत्नी बताती है। चाय की दुकानों से लेकर हर घर तक अनूप सण्डा की पहचान रसिया विधायक के रूप में बन गई है। रासलीला रचाने वाले विधायक अनूप सण्डा चोरी छिपे अपनी प्रेमिका से मिलने भी जाया करते थे और जुलाई में वो उसी के घर पर पकड़े गए थे।
उनकी पत्नी पति के अपहरण की झूठी सूचना लेकर कोतवाली पहुंची थी। जिस पर पुलिस पूर्व विधायक व उनकी प्रेमिका को कोतवाली ले आई और रात भर कोतवाली में रखा था। बाद में विधायक की प्रेमिका ने मीडिया के सामने आकर विधायक और उनकी पहली पत्नी के बारे में कई राज खोले थे।
माशूका समरीन ने प्रेस कान्फ्रेन्स कर लगाए थे गम्भीर आरोप
माशूका समरीन ने एक प्रेस कान्फ्रेन्स कर विधायक अनूप सण्डा और उनकी पहली पत्नी अमिता सेठ पर गम्भीर आरोप लगाए है। बतौर समरीन, विधायक के रिलेशन उनसे कई साल पुराने हैं। विधायक उनसे उम्र में 20 साल बड़े हैं। दोनों में बहुत लगाव है। अमिता सेठ ने जब पुलिस बुलाई थी तो विधायक उनके घर पर ही थे। चर्चा है कि कोतवाली में विधायक ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया इस बिना पर विधायक छूटे। समरीन ने यह भी बताया कि राजनीति के क्षेत्र में भी,जो पहचान विधायक की है, वह उनकी वजह से है। कोतवाली की घटना होने के बाद विधायक अनूप सण्डा और उनकी पत्नी अमिता फोन स्विच आफ कर भूमिगत हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications