VIDEO: चोरों के गिरोह का सरगना निकला 10वीं का छात्र, बनना चाहता था अरबपति

मिर्जापुर। चोर तो आपने बहुत देखे होंगे लेकिन ऐसे चोर जो अपने गुरु को भी न बख्शे कम ही मिलेंगे। मिर्जापुर जिले के अदलहाट पुलिस ने नरायनपुर तिराहा के पास से लैपटाप, मोबाइल व अन्य सामान चुराने वाले छात्रो के ऐसे ही गैंग को गिफ्तार किया। जिसने पढ़ाने वाले गुरु के घर पर ही हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने तीनों चोरों के पास से चार लैपटाप, नौ मोबाइल और एक बाइक बरामद की है। इसका खुलासा एएसपी नक्सल हफीजुर्रहमान ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में पत्रकार वार्ता के दौरान किया।

student steals his teacher's LED TV. he wants to become billionaire

बनारस में बचेते थे चोरी का सामान
अदलहाट थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व एक लैपटाप चोरी हुआ था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह को सोमवार की दोपहर मुखबिरों से जानकारी मिली कि तीन लड़कों के पास चोरी का लैपटाप व मोबाइल है। जो उसे बेचनें की फिराक में है। जानकारी मिली कि तीनों बाइक से नरायनपुर तिराहा के पास खड़े हैं। थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह, नरायनपुर चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह, एसआई विनोद यादव, श्यामजी यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पास से पुलिस ने चोरी का लैपटाप और नौ मोबाइल बरामद किया। चोरों का गैंग लीडर क्षेत्र के एक स्कूल में 10वीं का छात्र है। उसके साथ कक्षा 11 का छात्र और दूसरा संतोष पाल निवासी दुमदुमा थाना चुनार है। तीनों के पास से पुलिस ने 490 रुपये भी बरामद किये हैं। चोरों ने बताया कि ये सारा सामान चुनार बस स्टैंड, जमुआ, कैलहट से चोरी किया था और चोरी के सामान को वाराणसी में बेचने के लिए जा रहे थे।

अध्यापक की चुराई थी एलईडी टीवी
नाबालिग चोरों ने अपने अध्यापक को भी नहीं छोड़ा था। चोरों के गैंग लीडर ने अपने साथी के अध्यापक के घर से एलईडी टीवी चोरी किया था। अध्यापक ने चोरी का मुकदमा नहीं दर्ज कराया था। चोरों ने पूछताछ में अध्यापक के घर से एलईडी चोरी करना बताया। पुलिस ने उनके पास से बरामद टीवी को अध्यापक को वापस कर दिया।

मौका पाते ही चुरा लेते थे सामान
पढ़ाई करते हुए अमीर बनने का सपना देख रहे छात्रों ने चोरी करने का मन बना लिया। इसके बाद चोर किसी दुकान में मोबाइल आदि देखने के लिए जाते तो मौका पाते ही मोबाइल चुरा लेते। इसी तरह किसी के घर पर भी मौका पाकर लैपटाप, मोबाइल अन्य सामान पार कर देते थे। चोरों का गैंग लीडर जो हाईस्कूल का छात्र है। उसने अब तक 60 से अधिक चोरियों को अंजाम दिया है। उसने बताया कि उसका सपना अरबपति बनने का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+