यूपी: खस्ताहाल होती जा रही है सरकारी स्कूलों में पढ़ाई, बच्चों से कराया जा रहा सफाई का काम, वीडियो

फर्रुखाबाद। यूपी सरकार खूब पढ़ो-खूब बढ़ो विशेष अभियान चलाती रहती है। इस अभियान का फर्रुखाबाद शिक्षा विभाग खुद ही पलीता लगाता हुआ नजर आ रहा है। बता दें, प्राथमिक विद्यालयों में वैसे ही बच्चों की संख्या काफी कम रहती है। लेकिन जो बच्चे शिक्षा का उद्देश्य लेकर प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने के लिए पहुंचते हैं, तो उन्हें अध्यापक पढ़ाने के बजाय अपने कामों पर लगा देते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा कमालगंज विकास खंड में चल रहे रघोल प्राथमिक विद्यालय में देखने को मिला। प्राथमिक विद्यालयों में बच्चो से सफाई कर्मचारियों वाला काम लगातार कराया जा रहा है।

यूपी: खस्ताहाल होती जा रही है सरकारी स्कूलों में पढ़ाई, बच्चों से कराया जा रहा सफाई का काम, वीडियो

अभी पिछले महीने तत्कालीन एसडीएम इशांत प्रताप ने इस मामले में एक शिक्षक को निलंबित भी किया था। लेकिन इस क्षेत्र के जो शिक्षक या शिक्षिका हैं उनकी मानसिकता में बदलाव नहीं देखा जा रहा है। रोजाना किसी न किसी प्राथमिक विद्यालय में बच्चे पढ़ाई के बजाय काम करते नजर आ जाएंगे। सबसे बड़ा सवाल जिले के शिक्षा अधिकारियों पर खड़ा होता है कि आखिर कैसे पढ़ेगा इंडिया और कैसे बढ़ेगा इंडिया। इस विकास खंड के बहुत से स्कूलों में बच्चों की सफाई से लेकर कूड़ा फेकने की ड्यूटी लगा दी गई है। वहीं गरीब छात्र भी अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए सफाई के साथ तसले में कूड़ा भरकर फेकते हैं।

यूपी: खस्ताहाल होती जा रही है सरकारी स्कूलों में पढ़ाई, बच्चों से कराया जा रहा सफाई का काम, वीडियो

जब इस कार्य को लेकर स्कूल के शिक्षकों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि हम किसी छात्र से सफाई करने के लिए नहीं कहते। जिसको साफ जगह बैठना होगा वह सफाई करेगा। इस प्रकार के बच्चों से काम कराने को लेकर बीएसए से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कराकर दोषी शिक्षक के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। स्कूल में बच्चे पढ़ने आते हैं सफाई करने के लिए नहीं आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+