शिवपाल के धरने के बाद सैफई थाने पर पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के जसवंत नगर में शिवपाल यादव आज फिर एक बार सैफई के थाने में धरने पर बैठे।

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई थाने में शिवपाल यादव आज फिर एक बार धरने पर बैठे। शिवपाल यादव का आज का धरना खत्म हो जाने के बाद उपद्रवियों ने सैफई थाने पर जबरदस्त पथराव किया। पथराव के कारण दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनीवसिर्टी में दाखिल करा दिया गया है। पथराव की चपेट मे आने से सैफई थाने की सरकारी जीप भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

थाने में धरने पर बैठे शिवपाल यादव

थाने में धरने पर बैठे शिवपाल यादव

अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शिवपाल यादव का धरना खत्म हो जाने के बाद कुछ अराजक तत्वों ने सैफई थाने पर पथराव कर दिया। जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पथराव करने वालों ने पुलिस की जीप नंबर यूपी 75 जी 0326 को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। पथराव की घटना के बाद सैफई के आसपास पुलिस एंव पीएसी के अतिरिक्त बल की तैनाती करने के साथ ही उपद्रवियों की भी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई।

क्या है मामला?

क्या है मामला?

समाजवादी पार्टी मे मुख्यधारा से अलग-थलग चल रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जसंवतनगर विधानसभा के एमएलए शिवपाल सिंह यादव एक बार फिर से अपने निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर मे पुलिस उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर अपने पैतृक सैफई थाने में धरने पर शाम सात बजे से बैठ गये। एक महीने पहले भी वैदपुरा थाने पर धरने पर बैठे चुके हैं। इटावा के अपर पुलिस पुलिस अधीक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव ने शिवपाल यादव के धरने पर बैठने के को लेकर बताया कि उनसे उनकी समस्याओं के संर्दभ मे बात की जा रही है और उनका निदान करके धरने को खत्म कराने की कोशिश की जा रही है लेकिन शिवपाल सिंह यादव बिना कार्यवाही के धरना खत्म करने के मूड मे नहीं थे। शिवपाल के धरने पर बैठने की खबर मिलने के बाद दूर दराज से बड़ी तादात मे उनके समर्थक सैफई पहुंच रहे हैं इसी कारण जिले भर मे पुलिस को एलर्ट कर दिया गया है।

मेरे समर्थकों को पुलिस कर रही तंग

मेरे समर्थकों को पुलिस कर रही तंग

शिवपाल यादव का कहना है कि वाहन चैंकिग के नाम पर पुलिस उनके समर्थकों का उत्पीड़न करने में जुटी हुई है। इसके अलावा कुछ दरोगा उनके समर्थकों को बेवजह तंग करने मे जुटे हुए हैं ताकि उनके वसूली की जा सके। कईयों से लंबी वसूली की भी जा चुकी है। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र मे तैनात सभी पुलिस कर्मियों को नये सिरे से तैनात करने का भी बात कही है। उन्होंने कहा कि इटावा में उनके निर्वाचन क्षेत्र के थाने मे तैनात पुलिस कर्मी उनके समर्थकों लूटने में लगी हुई है। इसलिए वो तब तक धरने से नहीं हटेंगे जब तब दोषी और आरोपी पुलिस के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+