शाम ढलते ही सड़कों पर निकलता है 'सिंघम' तो डरकर छुपते हैं अपराधी

बुलंदशहर। अपने अलग अंदाज से छाप छोड़ने वाले बुलंदशहर के एसएसपी ने जिले में बढ़ते हुए अपराधों पर लगाम कसने का बीड़ा उठाया है। एसएसपी रोज शाम ढलते ही सड़कों पर पैदल निकल जाते हैं, ना सिर्फ पुलिस पिकेट को चेक करते हैं बल्कि छापा मारकर थानों को भी चेक करते हैं। यही नहीं एसएसपी रास्तों पर अतिक्रमण करने वालो को भी सड़कों से हटवाने का काम करते हैं।

सिविल ड्रेस में एसएसपी

सिविल ड्रेस में एसएसपी

बुलंदशहर में सरेशाम होने वाली लूटपाट और बढ़ते अपराध पर काबू पाने के लिए बुलंदशहर के एसएसपी मुनिराज ने ये नया रूप अपनाया है। पैरों में चप्पल पहने, जीन्स टीशर्ट में, बुलंदशहर की सड़कों पर पैदल घूम रहे हैं। बता दें कि सुबह 9 बजे से दिनभर आफिस में बैठकर काम करते हैं और रात में कभी भी बुलन्दशहर की सड़कों पर बिना वर्दी घूमते नज़र आते हैं, तो कभी बुलन्दशहर के किसी भी थाने में पहुंचकर औचक निरक्षण करते हैं। एसएसपी ये देखने पहुंच जाते हैं कि उनके द्वारा दिए जाने वाले दिशा-निर्देशों पर बुलन्दशहर पुलिस कितनी मुस्तैद है।

एसएसपी मुनिराज का एक्शन

एसएसपी मुनिराज का एक्शन

यह पहला मामला नहीं है जब मुनिराज ने अचानक सड़कों पर घूमकर लोगों को चौंका दिया हो। इससे पहले भी कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था पर अपने द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों को देखने के लिए एसएसपी साइकिल से ही अकेले हापुड़ सीमा तक जा पहुंचे थे, जिसके बाद कई लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गाज भी गिरी थी।

अपराधियों पर लगाम लगाने की कोशिश

अपराधियों पर लगाम लगाने की कोशिश

एसएसपी मुनिराज की मानें तो सड़कों पर अतिक्रमण अधिक बढ़ गया है, लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है कि सड़कों पर अतिक्रमण न करे। साथ ही सड़कों पर जब पुलिस का मूवमेंट दिखाई देगा तो अपराधियो के अंदर डर पैदा होगा। बताया कि सड़कों पर पुलिस पेट्रोलिग को भी चेक किया जा रहा है कि पुलिस की कहां और ज्यादा जरूरत है। जहां पर जरूरत है वहां पुलिस का आवागमन बढ़ाया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+