VIDEO: बच्चों की मौत पर सपा कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल, कानपुर में योगी का रोका रास्ता

जब वो पुलिस बेरिकेडिंग पार नहीं कर सके तो उन्होंने सड़क पर लेटकर यातायात बाधित करने की कोशिश की। उन्हें हटाने के लिए पुलिस और ब्लैक कैट्स कमांडोज को बल प्रयोग करना पड़ा। जिसमें कई कार्यकर्ता चोटिल हुए

कानपुर। सीएम योगी के कानपुर दौरे में सपा कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है। दरअसल योगी का विरोध करने आए सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। ये प्रदर्शनकारी यूपी के अस्पतालों में बच्चों की मौत पर सीएम का विरोध करने आए थे। बाद में पुलिस ने कुछ विपक्षी नेताओं को हिरासत में भी लिया।

SP Workers protest against Yogi Adityanath in his Kanpur tour

कानपुर के मोतीझील में जब सीएम आदित्यनाथ स्वामी विवेकानंद स्मृति का लोकार्पण कर रहे थे, तभी समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर समारोह स्थल के नजदीक तक पहुंच गए। हालांकि जब वो पुलिस बेरिकेडिंग पार नहीं कर सके तो उन्होंने सड़क पर लेटकर यातायात बाधित करने की कोशिश की। उन्हें हटाने के लिए पुलिस और ब्लैक कैट्स कमांडोज को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

अपने जुझारू स्वभाव के चलते सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें गलियों में घुसकर काफी छकाया और बहुत मुश्किल से उनके हाथ लगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर सपा नेताओं ने आरोप लगया है कि जब वो बीमार बच्चों की मौतों पर सरकार के खिलाफ शांति प्रदर्शन कर रहे थे, तभी उनपर बर्बरता से लाठियां बरसाई गईं। जिला पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने कहा है कि सीएम के आगमन पर अराजकता करने वालों पर हल्का बल प्रयोग किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+