सपा विधायक ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में बच्चों से करवाई बंधुआ मजदूरी, कहां इसके पैसे भी नहीं मिलेंगे
कानपुर। आज बच्चों के चहेते और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी का जन्म दिन है, जहां एक ओर सारे बच्चे खेल कूद कर खुशियां मना रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी बच्चे हैं जिन्हें बंधुआ मजदूरी करनी पड़ रही है। हैरानी की बात ये है कि इन बच्चों से मजदूरी भी कोई आम दुकान वाले नहीं करवा रहें बल्कि वे नेता करवा रहे हैं जो अपने भाषणों में जोर-जोर से चिल्लाकर बालश्रम का विरोध करते हैं।

बाल श्रम रोकने के लिए नेता बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और इसको रोकने के लिए कानून का प्रावधान भी है, लेकिन यही नेता अपने निजी कार्यक्रमों में बाल मजदूरों का इस्तेमाल करने से भी गुरेज नहीं करते। कुछ ऐसी ही तस्वीरें देखने को मिली सपा विधायक के भाई के शादी समारोह में, जहां कम उम्र के बच्चे काम करते नजर आए। जिनके हाथों में कॉपी किताबे होने चाहिए थीं वह अपने हाथों और कंधो पर पानी की बोतले ढ़ोते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा रहे थे। हैरानी तो यह कि इसी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत तमाम माननीय भी पहुंचे लेकिन शायद उनको काम करते मासूम नजर नहीं आए। जब बच्चों से बात की गई तो उन्होंने बताया की विधायक जी ने कहा है और इसके लिए कोई पैसा नहीं मिलेगा।













Click it and Unblock the Notifications