सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का बड़ा बयान, यूपी में बीजेपी का हाल बिहार जैसा होगा

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यूपी में बीजेपी का हाल बिहार जैसा होने वाला है। उन्होंने कहा कि बिहार में भी मिठाईयां मंगवा ली गई थीं, विभाग बांट दिए गए थे।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जिस तरह से बीजेपी की लहर देखने को मिल रही है, उस पर समाजवादी पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया आई है। समाजवादी पार्टी के सांसद और अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यूपी में बीजेपी का हाल बिहार जैसा होने वाला है। उन्होंने कहा कि हम सत्ता में आ रहे हैं, ऐसे में बसपा से गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता।

यूपी में बीजेपी का हाल बिहार जैसा होगा: धर्मेंद्र यादव

धर्मेंद्र यादव बोले, यूपी में हम सत्ता में आ रहे हैं

शुरुआती रुझानों में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में बड़े बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है, दूसरी ओर समाजवादी पार्टी को उम्मीद है कि प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी। समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने चुनाव रुझानों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम सत्ता में वापसी कर रहे हैं। ऐसे हालात में मायावती का पार्टी बसपा से गठबंधन की जरुरत ही क्या है? बता दें कि यूपी में चुनावी हालात को देखते हुए सपा-कांग्रेस गठबंधन के बीएसपी से गठबंधन की चर्चाएं हो रही थी। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कभी भी बसपा से गठबंधन की बात नहीं की है। सपा सांसद ने कहा कि सवाल के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति शासन नहीं लगने की बात कही थी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की लहर देखने को मिल रही है। शुरुआती रुझानों में जिस तरह से यूपी में मोदी फैक्टर देखने को मिल रहा है, उसका फायदा बीजेपी की मिल रहा है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत के आसार दिख रहे हैं। हालांकि रुझानों में बीजेपी के आगे होने पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि हमें रुझानों पर बहुत ज्यादा यकीन नहीं किया जा सकता है। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यूपी में बीजेपी का हाल बिहार जैसा होने वाला है। उन्होंने कहा कि बिहार में भी मिठाईयां मंगवा ली गई थीं, विभाग बांट दिए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+