'क्रॉस वोटिंग...', अब फूट-फूटकर रोते दिखे सपा विधायक अभय सिंह, सामने आया Video

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अभय सिंह बेहद भाव और रोते हुए नजर आ रहे हैं।

विधायक अभय सिंह का कहना है कि हम लोग 22 जनवरी को ही राम मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले थे लेकिन हमें निमंत्रण नहीं मिला। अभय सिंह ने यह भी कहा कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कहा गया था कि जो कोई रामलाल के दर्शन करने जाना चाहता है वह हमारे साथ चल सकता है। [Video नीचे है।]

sp-mla-abhay-singh-started-crying-while-having-darshan-of-ramlala-watch-video

लेकिन समाजवादी पार्टी के अलावा सभी पार्टियों के विधायक अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन पवन करने पहुंचे लेकिन हमें जाने नहीं दिया गया और हमें हमारे आराध्य का दर्शन करने से रोका गया।

अयोध्या राम मंदिर में दर्शन करने के साथ ही विधायक अभय सिंह ने राम लाल को साष्टांग प्रणाम किया। इससे पहले विधायक अभय सिंह हनुमानगढ़ में भी पहुंच कर दर्शन पूजन किया और अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत ज्ञान दास के शिष्य संजय दास से उन्होंने आशीर्वाद भी लिया।

यह भी बता दे कि बीते 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के दौरान अभय सिंह समेत समाजवादी पार्टी के साथ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। क्रॉस वोटिंग के चलते भारतीय जनता पार्टी के आठवीं उम्मीदवार संजय सेठ को जीत हासिल हुई थी।

देखें Video-

राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान करने जाने से पहले समाजवादी पार्टी के इन विधायकों ने कहा था कि हम अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोटिंग करने जा रहे हैं। उसके बाद अंतरात्मा की आवाज मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव तथा समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव का भी बयान आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+