VIDEO: चौकी में घुसकर सपा नेताओं ने की पुलिसवालों से मारपीट

ऐसे में राजकुमार गुप्ता अपने कई साथियों के साथ जमुई पुलिस चौकी जा पहुंचे। सपा नेता राजकुमार गुप्ता का आरोप था कि पुलिस ने उनके नाबालिग भतीजे को मारकर उसका हाथ तोड़ दिया था।

मिर्जापुर। सरकार रहने पर तो सपा नेताओं की दबंगई के कई किस्से सामने आए, पर अब प्रदेश में जब योगी सरकार आ गई तो नेताओं की अकड़ अभी कायम है। मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के जमुआ पुलिस चौकी के अंदर दीपावली की रात का एक ऐसा ही वीडीओ वायरल हुआ है। जिसमें सपा नेता पुलिस चौकी के अंदर घुसकर ना सिर्फ जमकर तांडव मचाते दिखाई दे रहे हैं, दरोगा और अन्‍य पुलिस कर्मियों पर उन्होंने हाथ भी उठाया। दीपावली के दिन पुलिस चौकी में हुए बवाल का वीडीओ अब जिले भर में सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा है। एसपी ने इस पर कार्रवाई की बात कही है।

SP leaders clash with UP Police in Mirzapur

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि दीपावली के दिन कछवा थाना क्षेत्र के चौकी इंचार्ज जमुआ उमेश राम को किसी ने क्षेत्र के कई अड्डे में जुआरियों की सक्रियता की सूचना दी। इनपर लगाम लगाने ने लिए चौकी प्रभारी ने एक टीम का गठन किया। जुआ अड्डे पर पहुंचकर पुलिस ने जुआरियों को खदेड़ा। वहां से कई जुआरी भाग निकाले। इसके बाद इस बात की सूचना ब्लाक प्रमुख पति राजकुमार को लगी। फिर क्या था, सरकार गए अभी कुछ ही दिन तो बीते हैं, पर राजकुमार की हनक शायद वही पुरानी है। ऐसे में राजकुमार गुप्ता अपने कई साथियों के साथ जमुई पुलिस चौकी जा पहुंचे। सपा नेता राजकुमार गुप्ता का आरोप था कि पुलिस ने उनके नाबालिग भतीजे को मारकर उसका हाथ तोड़ दिया था। जिसके बाद लोग आक्रोशित हो उठे।

ब्लॉक प्रमुख पति और समर्थकों ने पुलिस से की हाथापाई

पुलिस चौकी में घुसकर समर्थकों के साथ सपा ब्लॉक प्रमुख के पति ने जमकर बवाल काटा। वीडियो में वो पुलिसकर्मियों को धमकाते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं चौकी के अंदर ही इन पुलिसकर्मियों को सपा नेता के समर्थकों ने धक्का भी दिया। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे कछवा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने पूरे प्रकरण को शांत कराया। पर सरकार तो सपा की है नहीं ऐसे में कार्रवाई भी पुलिस ने जमकर की।

35 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा

इस मामले में पुलिस ने सपा ब्लॉक प्रमुख मझवां के पति राजकुमार गुप्ता समेत 35 लोगों पर नामजद और 60 से ज्यादा अज्ञात लोगों पर एससी-एसटी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बीच रात में हुए पूरे वाकए का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सपा नेताओं की इस दबंगई को लेकर जिले में खूब चर्चा की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+