अखिलेश के करीबी नेता के बिगड़े बोल, इंस्पेक्टर को दो टुकड़े करने की दी धमकी
मेरठ। एक बार फिर खादी अपने बिगड़े बोल के लिए बदनाम हुई है। इस बार बोल बिगड़े हैं समाजवादी पार्टी के नेता और अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले अतुल प्रधान के, जिन्होंने आपत्तिजनक बयान देते हुए इंस्पेक्टर को धमकी दे डाली।

दरअसल अतुल प्रधान मेरठ के मवाना इलाके के मकदूमपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे । इस दौरान अतुल प्रधान ने मंच से सुमित का एनकाउंटर करने वाले इन्स्पेक्टर को खुली धमकी देते हुए औकात दिखाने की धमकी दी। साथ ही इन्स्पेक्टर के दो टुकड़े करने की धमकी दे डाली।
वहीं वीडियो वायरल होने पर अतुल प्रधान मीडिया के सवालों से बचते नज़र आए। अतुल ने कहा कि ऐसा कुछ नही है और कोई भी वीडियो वायरल कर सकता है ।












Click it and Unblock the Notifications