Agra: मर्सिडीज में घूमता है बेटा, 80 साल के पिता वृद्धाश्रम में दिन काटने को मजबूर

माता-पिता के जीवन में संतान का सुख सबसे बड़ा माना जाता है। खासकर हमारे समाज में आज भी लोग लड़कों को अपने बुढ़ापे का सहारा समझते हैं। मगर आज के दौर में कई संतानें ऐसी भी होती हैं जो खुद तो ऐसो आराम की जिंदगी जीते हैं लेकिन माता-पिता को बेसहारा छोड़ देते हैं।

ऐसा ही कुछ देखने को मिला आगरा में जहां एक करोड़पति बेटे ने अपने पिता को वृद्धाश्रम में छोड़ दिया। नामी गिरामी बिल्डर जो दूसरों के लिए घर बनाता है उसने अपने घर में अपने पिता को पनाह नहीं दी। उसके पिता आज वृद्धाश्रम में अपनी जिंदगी काटने को मजबूर हैं।

Agra

80 साल के प्रभुदयाल गुप्ता आगरा के सिकंदरा नीरव निकंज के रहने वाले हैं। ये इलाका आगरा के पॉश इलाकों में है। लेकिन करीब एक महीने से अब वो रामलाल वृद्ध आश्रम में रह रहे हैं। जब उनसे आश्रम में रहने का कारण पूछा गया तो उन्होंने जो कहा वो सुन कर लोगों का दिल पसीज जाए।

प्रभुदयाल गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा एक बड़ा बिल्डर है। उसने शहर में कई जगह अपार्टमेंट और कालोनियां बनवाई हुई हैं। कुछ समय पहले उसने अपने लिए डेढ़ करोड़ की मर्सिडीज गाड़ी खरीदी है। मगर वो अपने पिता (प्रभुदयाल गुप्ता) को अपने पास नहीं रख रहा है।

यह भी देखें: SC ने शाही ईदगाह-कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर दायर याचिका की खारिज, जानिए क्या है पूरा मामला

बुजुर्ग ने बताया कि उनके करोड़पति बेटे ने उन्हें पीटकर घर से निकाल दिया। बेटे के साथ-साथ बहु भी उनके साथ मारपीट करती है। उनके कान में उनलोगों ने इतनी जोर का मुक्का मारा कि अब उन्हें ठीक से सुनाई भी नहीं देता है।

प्रभुदयाल गुप्ता ने बताया कि उनकी खुद की एक कोठी है। उनके नाम से एक फ्लैट भी है लेकिन उसपर दूसरे लोगों ने कब्जा कर लिया है। बेटा भी उन्हीं लोगों की बात मानता है। बेटे ने पिछले महीने दूसरी शादी की है।

यह भी देखें: मुंबई से अयोध्या कैसे जाएं? जानिए ट्रेन, बस और प्लाइट्स के सारे विकल्प यहां, किराया और टाइम भी पता कीजिए

बेटे के घर में पनाह नहीं मिलने के कारण प्रभुदयाल गुप्ता लाचारी में वृद्धाश्रम में दिन काट रहे हैं। इस आश्रम में करीब 350 बुजुर्ग रहते हैं। दिसंबर के महीने में प्रभुदयाल यहां रहने आए थे। प्रभुदयाल कहते हैं कि अब उसकी जिदंगी के जो बचे खुचे दिन हैं वो इसी आश्रम में काटेंगे। उनका इकलौता बेटा उन्हें बुरी तरह से पीटता है।

यह भी देखें: बच्चे पाकिस्तानी हैं...! गुलाम हैदर का नाम सुनते ही क्या बोले सीमा के पति सचिन, हैरान कर देगा ये बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+