बच्चे पाकिस्तानी हैं...! गुलाम हैदर का नाम सुनते ही क्या बोले सीमा के पति सचिन, हैरान कर देगा ये बयान
Sachin Meena Talks about kids: सीमा सचिन अपने चार बच्चों संग भारत में खुशी-खुशी रह रहे हैं। मगर अब भी पाकिस्तान में बैठा सीमा का पति गुलाम हैदर उसकी मुश्किलें बढ़ाने पर तुला हुआ है। अब हाल ही में गुलाम को लेकर सचिन ने भी काफी कुछ कहा है।
सीमा हैदर और सचिन मीणा अपने यूट्यूब व्लॉग में फैंस के साथ काफी कुछ शेयर करते रहते हैं। कई दफा लाइव आकर भी वे लोगों के साथ बातचीत करते हैं और अपने बारे में काफी कुछ बताते हैं। मगर हाल ही में दोनों ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सचिन से गुलाम को लेकर कुछ सवाल पूछे गए।

बताते चलें कि गुलाम हैदर लंबे समय से अपने बच्चों को पाकिस्तान वापस ले जाने की बात कर रहा है। उसका साफ कहना है कि उसके बच्चे पाकिस्तानी हैं। मगर गुलाम की बात आने पर सचिन ने भी दो टूक कह दी है। सचिन का साफ कहना है कि वो सिर्फ बकवास करता रहता है।
सीमा का पति सचिन कहता है कि ये बच्चे मेरे हैं और मैं इन्हें जान से भी ज्यादा प्यार करता हूं। सीमा को मैं जानता हूं कि वो कैसी है इसलिए हैदर की बातों पर ध्यान नहीं देता।
सचिन ने आगे कहा कि गुलाम हैदर की इज्जत पर बात आ गई है इसलिए वो बकवास किए जा रहा है। वो बस बोलता ही रहता है और हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।
इसके बाद जब सीमा की प्रेग्नेंसी और परिवार बढ़ने की बात को घुमा फिरा के पूछा गया कि परिवार अब कैसे चलेगा? खर्चा कैसे चलेगा जब परिवार बड़ा हो जायेगा? इतने में सचिन कहता है कि परिवार बेहद अच्छे से चल रहा है और आगे भी ऐसा ही चलता रहेगा।
इससे पहले सीमा हैदर अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में थीं। सीमा ने खुद एक वीडियो में ये बात कही थी कि सचिन और अपने प्यार की एक निशानी चाहती हैं। वे चाहती हैं कि उनका परिवार बढ़े। ऐसे में लोगों ने कयास लगाए कि सीमा सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं। हालांकि, सीमा ने खुद ये बात साफ की है कि अगर कभी ऐसा हुआ तो वे बताएंगी जरूर।












Click it and Unblock the Notifications