मुंबई से अयोध्या कैसे जाएं? जानिए ट्रेन, बस और प्लाइट्स के सारे विकल्प यहां, किराया और टाइम भी पता कीजिए

Mumbai to Ayodha Train, Bus and Flight: 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, इस दिन का इंतजार ना जाने राम भक्त कब से कर रहे थे इसलिए इस दिन को लेकर पूरे भारत वर्ष में गजब का उत्साह और जोश है।

 Mumbai to Ayodha Train,

इन दिनों अयोध्या दर्शन के लिए श्रद्धालुगण काफी उत्सुक हैं। मायानगरी मुंबई से भी काफी लोग प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या जाना चाहते हैं और इसी कारण गूगल पर ज्यादा से ज्यादा लोग मुंबई से अयोध्या कैसे जाएं के विकल्प तलाश रहे हैं।

आमतौर पर लंबी दूर की यात्राएं करने के लिए लोग ट्रेन का विकल्प चुनते हैं। इसलिए सबसे ज्यादा सर्चिंग ट्रेन के लिए है।आपको बता दें कि अयोध्या और मुंबई के बीच चलने वाली सबसे तेज ट्रेन 22130 TULSI EXPRESS ( तुलसी एक्सप्रेस) है।

सोमवार और बुधवार को है ट्रेन

यह ट्रेन अयोध्या (AY) से दिन के 2:50:00 बजे चलती है और दूसरे दिन रात 8:50:00 बजे मुंबई (CSTM)) बजे पहुंचती है लेकिन ये हफ्ते में मात्र दो दिन सोमवार और बुधवार को है।

स्लीपर क्लास का किराया 695 रुपये

ये अयोध्या से मुंबई तक पहुंचने में 30 घंटे का वक्त लेती है और स्लीपर क्लास का किराया 695 रुपये है इसके अलावा दूसरा विकल्प ये है कि आप मुंबई से लखनऊ तक की सीधी ट्रेन पकड़ें और फिर लखनऊ से अयोध्या जाएं या फिर आप मुंबई से पहले दिल्ली जाएं और फिर वहां से अयोध्या के लिए ट्रेन पकड़ें, इस ब्रेक जर्नी के लिए आपको काफी विकल्प मिल जाएंगे।

अयोध्या जाने के लिए बस सर्विस भी हैं

तो वहीं मुंबई से अयोध्या जाने के लिए बस सर्विस भी हैं लेकिन इसमें काफी वक्त लगता है। आपको यहां के लिए एसी स्लीपर वाली बसें मिल सकती हैं, जिसके लिए आपको 3999 रु प्रति व्यक्ति का टिकट खर्च करना पडे़गा। आपको यहां के लिए सरकारी और प्राइवेट दोनों में बस सर्विस मिलेंगी लेकिन इसके लिए आपको काफी टाइम खर्च करना पड़ेगा।

चार से पांच हजार रु खर्च करना पड़ेगा

तो वहीं हवाई यात्रा के लिए आपको मुंबई से अयोध्या के लिए आपको इंडिगो, अकाशा और एयर इंडिया कि फ्लाइट्स मिलेंगी जिसके लिए आपको चार से पांच हजार रु खर्च करना पड़ेगा लेकिन आप सिर्फ दो घंटे में अयोध्या पहुंच जाएंगे।

मतलब ये है कि अगर आप मुंबई में हैं तो आपके पास बस, ट्रेन और फ्लाइट्स तीनों के विकल्प मौजूद हैं। फिलहाल श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे मुंबई से अयोध्या तक की और ट्रेनें चलाने पर विचार कर रहा है, अगर सबकुछ ठीक रहा तो हो सकता है कि रेलवे मंत्रालय जल्द ही नई ट्रेनों का ऐलान कर दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+