यूपी: 26 दिसंबर को गायब हुआ था बेटा, लाश मिलने पर 1 जनवरी को बवाल

बरेली। नए साल पर जहां पूरी दुनिया जश्न में डूबी, वहीं यूपी के बरेली में एक परिवार अपने जवान बेटे की हत्या से गमगीन है। परिवार परेशान है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और बरेली पुलिस को कोस रहा है। परिजनों ने पुलिस की लापरवाही के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन किया।

Son abducted on 26 December, body found in Bareilly

दरअसल इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी निवासी 22 वर्षीय तकसीम 26 दिसंबर से लापता था और 31 दिसंबर को उसका शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिला। शव मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। तकसीम की हत्या की खबर आग की तरह पूरे इलाके में पहुंच गई और सैकड़ों लोग सड़क पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।

Son abducted on 26 December, body found in Bareilly

लोगों का कहना था कि पुलिस अगर मामले को गंभीरता से लेती तो तकसीम की जान बच सकती थी लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया। लोगों की नाराजगी को देखते हुए कई थानों की पुलिस और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और काफी देर तक लोगों को समझाने के बाद लोगों ने शव उठने दिया। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा हत्या में दर्ज कर लिया है और तकसीम के कातिलों की तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+