द्रौपदी का उदाहरण देकर सीएम योगी आदित्यानाथ ने बोला तीन तलाक पर हमला
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश अगर एक है तो देश में कॉमन सिविड कोड क्यों नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति संविधान के दायरे में रहकर होनी चाहिेए।
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन तलाक के मुद्दे पर एक बड़ा बयान दिया है। लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि तीन तलाक महिलाओं के अधिकारों पर हमला है, लेकिन समाज मुंह बंद किए बैठा है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस मुद्दे पर चुप हैं, वो भी बराबर दोषी हैं।

सीएम योगी ने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस समय द्रौपदी का चीरहरण हो रहा था तो उस समय भी सभा में बैठे लोग मौन थे। वो भी उतने ही दोषी थे, जितने चीरहरण करने वाले। उन्होंने कहा कि देश अगर एक है तो देश में कॉमन सिविड कोड क्यों नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति संविधान के दायरे में रहकर होनी चाहिेए। तीन तलाक महिलाओं के लिए, देश के लिए एक बड़ी समस्या है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर राष्ट्र की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर थे। वो समाजवादी भी थे और आध्यात्मिक भी थे। योगी ने कहा कि चाहे आपकी विचारधारा कोई भी हो, लेकिन सभी का मकसद केवल एक होना चाहिए-लोक कल्याण और देश हित।
'शरियत कानून में दखल बर्दाश्त नहीं'
आपको बता दें कि तीन तलाक के मुद्दे पर इस समय राजनीति गर्माई हुई है। वहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का भी कहना है कि जो लोग तीन तलाक का दुरुपयोग करते हैं उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने साफ किया है कि शरियत कानूनों में किसी भी तरह की दखलंदाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये भी पढ़ें- पति ने न्यूजीलैंड से फोन पर दिया पत्नी को तलाक












Click it and Unblock the Notifications