UP: ट्रेन में सपेरों की 'दादागीरी', पैसे नहीं देने पर कोच में छोड़े सांप, चंबल एक्सप्रेस में मची भगदड़
Chambal Express Train News: ट्रेनों में पैसे मांगने वालों की भरमार है। आप भी ट्रेन के अंदर देख सकते हैं कि भिखारी या फिर और तरह से लोग यात्रियों से पैसे मांगते दिख जाएंगे, लेकिन हावड़ा से ग्वालियर की ओर जा रही चंबल एक्सप्रेस में सपेरो के आतंक की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।
दरअसल, उस ट्रेन के जनरल कोच में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ सपेरे सांप लेकर ट्रेन में चढ़ गए और फिर उन्होंने डब्बे में इस कदर उत्पाद मचाया कि यात्रियों में भगदड़ मच गई।

जानकारी के मुताबिक यूपी के महोबा में यात्रियों द्वारा पैसे नहीं देने पर ट्रेन के कोच में कुछ सपेरों ने सांप छोड़ दिए, जिसके बाद यात्री डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। पूरे जनरल कोच में अफता-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इस बीच किसी ने रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी तो स्टेशन आने से पहले आउटर पर ट्रेन धीमी होते ही वो कूदकर फरार हो गए।
पैसे नहीं दिए तो छोड़े सांप
बताया जा रहा है कि चंबल एक्सप्रेस में 5 सपेरे चढ़े थे, उन्होंने सांप दिखाते हुए यात्रियों से पैसे मांगे, जब यात्रियों द्वारा विरोध किया गया तो उन्होंने सांपों को ट्रेन के कोच में ही छोड़ दिया, जिससे ट्रेन में भगदड़ और चीख पुकार मच गई।
झांसी से पहले आउटर पर उतरे सपेरे
वहीं शिकायत मिलने पर जीआरपी अलर्ट हो गई, लेकिन ट्रेन के झांसी स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई जिसका फायदा उठाकर सपेरे वहां से भाग निकले। एक यात्रियों द्वारा बताया गया कि महोबा स्टेशन से सपेरे जनरल कोच में आए थे।
यात्रियों को किया दूसरी बोगी में शिफ्ट
इधर, झांसी स्टेशन पर कोच के अंदर पहुंची जीआरपी ने पूरी घटनाक्रम का जायजा लिया। सभी यात्रियों को दूसरी बोगी में शिफ्ट कर कोच की तलाशी ली गई, लेकिन सांप नहीं मिला। वहीं जीआरपी ने अज्ञात सपेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पहचान और तलाश की कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस का कहना है कि सांप ने किसी यात्री को काटा नहीं पर उन्हें डर जरूर लगा था।












Click it and Unblock the Notifications