UP News: नो टेंशन! स्मार्ट मीटर का बिल है बाकी तभी नहीं कटेगी बिजली, प्रीपेड होने के बाद ऐसे करें भुगतान
Smart Meter And Prepaid Meter UPPCL Bijali Bill Latest News Hindi Uttar Pradesh: जल्द ही स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड मीटर में बदल दिया जाएगा। बिजली उपभोक्ताओं को यह टेंशन है कि उन्हें इसके पूरा बिल जमा करना पड़ेगा। तो ऐसे उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। बिजली विभाग ने बड़ी राहत दी है।
सीएम सिटी गोरखपुर में 1 अक्टूबर से स्मार्ट मीटर को प्री पेड मीटर में बदल दिया जाएगा। लेकिन उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्हें बकाया राशि एक बार में जमा करने की जरूरत नहीं है बल्कि ज्यादा होने पर किस्त की सुविधा मिलेगी।

इतना ही नहीं प्रीपेड उपभोक्ताओं को 2% कम दर पर बिजली मिलेगी। प्रति यूनिट चार्ज भी पोस्टपेड के मुकाबले दो प्रतिशत कम होगा। यानी प्रीपेड व्यवस्था का फायदा भी उपभोक्ताओं को दिया जाएगा।
बिजली विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक,
एक अक्टूबर से जिले के 75 हजार 547 स्मार्ट मीटर प्रीपेड में बदल जाएंगे। नई व्यवस्था के बाद बकाये में बिजली कटनी बंद हो जाएगी। जिन उपभोक्ताओं का बकाया है वहां बिजली निगम के अभियंता पहुंचेंगे।
प्रति यूनिट चार्ज भी पोस्टपेड के मुकाबले दो प्रतिशत कम होगा। यानी प्रीपेड व्यवस्था का फायदा भी उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। बिजली निगम ने अभी बकाये में कनेक्शन काटने की राशि तय नहीं की है। जिले में तकरीबन पौने दो लाख स्मार्ट बिजली मीटर लग चुके हैं। चरणवार इनको प्रीपेड मोड में बदला जाना है।












Click it and Unblock the Notifications