UP: सरकारी स्कूलों में इस बार जन्माष्टमी समेत 16 छुट्टियां खत्म, देखिए कैलेंडर

Recommended Video

    Uttar Pradesh Government cancelled 16 holiday of Government school । वनइंडिया हिंदी

    इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा 2018 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया गया है। परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में इस बार 34 अवकाश यानी छुट्टियां मिलेंगी। सरकार ने जन्माष्टमी समेत 16 छुट्टियों को फिलहाल निरस्त कर दिया है और अब छुट्टियों की संख्या घट गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि 34 अवकाश के अलावा अन्य कोई अवकाश नहीं दिए जाएंगे। हलांकि दो अवकाश स्थानीय स्तर पर डीएम भी घोषित कर सकते हैं जबकि इसके अलावा 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्म अवकाश रहेगा।

    Sixteen leaves cancelled in UP govt school, Allahabad

    कौन सी छुट्टी हुई निरस्त
    जिन 16 छुट्टियों को निरस्त किया गया है उनमें त्यौहार व जयंती के दिन शामिल है। जिनमें -
    1 - महर्षि कश्यप एवं निषाद राज गुहा जयंती
    2 - चेटी चंद जयंती
    3 - मोहम्मद हजरत अली जयंती
    4 - चंद्रशेखर जयंती
    5 - परशुराम जयंती
    6 - महाराणा प्रताप जयंती
    7 - शब-ए-बारात
    8 - हजरत अली डे
    9 - रमजान का अंतिम शुक्रवार
    10 - जन्माष्टमी
    11 - अनंत चतुर्दशी
    12 - विश्वकर्मा पूजा
    13 - अग्रसेन जयंती
    14 - सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती
    15 - उदा देवी शहीद दिवस
    16 - गुरु तेग बहादुर जयंती

    तय हुए पढ़ाई के घंटे
    उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने अब परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई के घंटे भी तय कर दिए हैं। 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 8:00 बजे स्कूल खुलेगा और दोपहर 1:00 बजे तक पढ़ाई होगी जबकि अक्टूबर से यह व्यवस्था बदल जाएगी। 1 अक्टूबर से जब स्कूल खुलेगा तब सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कक्षाएं चलेंगी यह व्यवस्था 31 मार्च तक लागू रहेगी।

    कब मिलेगी छुट्टी
    1- 5 जनवरी गुरु गोविंद सिंह जयंती
    2 - 14 जनवरी मकर संक्रांति
    3 - 16 जनवरी मोनी अमावस्या
    4 - 22 जनवरी बसंत पंचमी
    5 - 24 जनवरी जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म दिवस 6 - 26 जनवरी गणतंत्र दिवस
    7 - 31 जनवरी संत रविदास जयंती
    8 - 14 फरवरी महाशिवरात्रि
    9 - 1 मार्च होलिका दहन
    10 - 2 मार्च होली
    11 - 3 मार्च होली
    12 - 25 मार्च रामनवमी
    13 - 29 मार्च महावीर जयंती
    14 - 30 मार्च गुड फ्राइडे
    15 - 14 अप्रैल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती व हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज का उर्स
    16 - 30 अप्रैल बुध पूर्णिमा
    17 - 15 जून ईद-उल-फितर
    18 - 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस
    19 - 22 अगस्त बकरीद
    20 - 26 अगस्त रक्षाबंधन
    21 - 21 सितंबर मुहर्रम
    22 - 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती
    23 - 17 अक्टूबर दशहरा महाष्टमी
    24 - 18 अक्टूबर दशहरा महानवमी
    25 - 19 अक्टूबर दशहरा दशमी
    26 - 24 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकि जयंती
    27 - 6 नवंबर नरक चतुर्दशी
    28 - 7 नवंबर दीपावली
    29 - 8 नवंबर गोवर्धन पूजा
    30 - 9 नवंबर भैया दूज
    31 - 13 नवंबर छठ पूजा
    32 - 21 नवंबर ईद-ए-मिलाद बारावफात
    33 - 25 नवंबर गुरु नानक जयंती कार्तिक पूर्णिमा चौधरी चरण सिंह जन्म दिवस
    34 - 25 दिसंबर क्रिसमस

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+