रायबरेली: इस खौफनाक हादसे को जिसने भी देखा, दहल गया, 6 की मौत
रायबरेली। यूपी के रायबरेली में रविवार की सुबह जिले के बछरांवा थाना क्षेत्र के विशाखा सीमेंट कारखाने के पास सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। लखनऊ की ओर से आ रही कार डिवाइडर तोड़ कर दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

टक्कर के बाद ट्रक में घुस गई कार
रविवार सुबह लगभग 6.35-40 पर लखनऊ की तरफ से आ रही फोर्ड फिगो कारविशाखा फैक्ट्री के पास एनएच 30 पर अनियंत्रित होते हुए डिवाइडर पर चढ़ते हुए पलटते हुए रायबरेली की तरफ से आ रहे ट्रक से आमने-सामने से टकराते हुए उसमें घुस गई, जिसमें मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दर्दनाक हादसा देख लोगों की रूह कांप गई
दर्दनाक हादसा देख राहगीरों का मजमा लग गया। जिसने भी हादसा देखा, उसकी रूह कांप गई। सड़क पर खून ही खून थे और ट्रक के अंदर लाशें थीं। कार के परखच्चे उड़ गए थे।

कार में सवार सभी लोगों की हुई मौत
मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के नीचे से शवों को निकलवाया तो आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। महराजगंज सीओ गोपीनाथ सोनी ने बताया कि कार लखनऊ की ओर से आ रही थी, ट्रक से टकरा गई। कार में छह लोग सवार थे सभी की मौत हो गई है।

मृतकों के नाम
(1)-दिव्य कुमार मिश्र पुत्र प्रेम चंद्र मिश्रा, निवासी-638/384/1,श्रुति विहार,इंदिरा नगर,लखनऊ,उम्र-30,
(2)शक्ति मिश्र पत्नी दिव्य कुमार मिश्र,उम्र 26,
(3)दिव्या मिश्रा पुत्री प्रेमचंद्र मिश्र,उम्र 25,
(4)दीपिका मिश्र पुत्री प्रेम चंद्र मिश्रा,23,
(5)अर्पित मिश्र पुत्र विष्णु मोहन मिश्र ,उम्र,14
(6)ज्योति पांडेय पुत्री सूर्यभान पांडेय,निवासी शिवराह, पास कलवारी, बस्ती। सभी मृतक दर्शन हेतु विंध्यांचल जा रहे थे।
पंचायतनामा भरकर बॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना की जा रही है। मृतक के पिता मौके पर आ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications