प्रयागराजः गंगा किनारे बालू में दफन शवों के ऊपर से हटाए गए कफन, उखाड़ी गई लकड़ियां

प्रयागराज, 25 मई। पिछले कुछ हफ्तों में गंगा में कोविड पीड़ितों के बहते हुए शव और गंगा किनारे रेत में दफनाई गई सैकड़ों लाशों ने यूपी में सनसनी मचा दी थी। दरअसल हुआ ये कि जब दफनाए गए शवों के ऊपर से रेत हटी तो शव दिखने लगे। इससे आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत हो गई थी। अब नगर निगम कर्मचारियों द्वारा उसे फिर से से ढ़का जा रहा है। इनपर फिर से बालू डाली जा रही है। प्रशासन का कहना है कि शव बाहर आ गए थे जिन्‍हे ठीक से दफनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

प्रयागराजः गंगा किनारे बालू में दफन शवों के ऊपर से हटाए गए कफन, उखाड़ी गई लकड़ियां

लेकिन कुछ का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए तस्‍वीरों के बाद ऐसा किया जा रहा है। नागरिक निकाय ने लाशों को दफनाने के लिए एक टीम तैनात की है और दफन शवों से बांस की छड़ें, कफन हटा दिए गए हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से हो रही मिट्टी की कटान के चलते कई कब्रें आधी बह गई हैं और उनमें दफनाए गए शव गंगा की लहरों को छूने लगे हैं। इसके चलते शवों को दूसरी जगह शिफ्ट करके इनपर बालू डाला जा रहा है।

वहीं गंगा किनारे और उसके आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्‍होंने ऐसा नजारा आजतक नहीं देखा। इतनी बड़ी संख्या में शव कभी गंगा में नहीं दिखे। उन्‍होंने बताया कि जो शव आ रहे हैं उसे वहीं दफना दिया जा रहा है। हालांकि, प्रशासन की ओर से बार-बार इन शवों को कोरोना संक्रमित मरीजों का शव बताने से इनकार किया जाता रहा है।

प्रियंका गांधी ने सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक वीडियो जारी कर यूपी सरकार पर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा- 'जीते जी ढंग से इलाज नहीं मिला, कई को सम्मान से अंतिम संस्कार नहीं और अब कब्रों से रामनामी छीनी जा रही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+