शिवपाल यादव ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज
शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज, बोले मुख्यमंत्री से मुलाकात सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर आखिरकार विराम लगा दिया है। शिवपाल यादव ने जिस तरह से गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी उसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं, लेकिन शिवपाल यादव ने इन तमाम अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात थी और इसे दूसरे तरीके से नहीं देखना चाहिए।

इसके साथ ही शिवपाल यादव ने अलग पार्टी बनाने की संभावनाओं से इनकार किया है, उन्होंने कहा कि मैं कोई भी अलग पार्टी नहीं बनाने जा रहा हूं, मैं समाजवादी पार्टी का सच्चा सिपाहूं हूं। उन्होंने कहा कि मैं सपा से अलग पार्टी नहीं बनाने जा रहा हूं। गौरतलब है कि शिवपाल यादव के अलावा मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भी योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी, दोनों ही नेताओं ने एक के बाद एक योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की थी जिसके ब बाद कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों ही नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- यूपी के स्कूलों में योग अनिवार्य, लड़कियों को दी जाएगी सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग
दोनों ही नेताओं की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद माना जा रहा था कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके पीछे की बड़ी वजह यह है कि दोनों ही नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कुछ भी कहने से इनकार किया था और इन लोगों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी थी। हालांकि शिवपाल यादव ने अपना रुख साफ कर दिया है, लेकिन अपर्णा यादव की ओर से भाजपा में शामिल होने को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं आया है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह भाजपा में शामिल होती हैं या फिर तमाम अटकलों पर विराम लगाने के लिए आगे आती हैं।












Click it and Unblock the Notifications