एक हुए अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल, प्रसपा का समाजवादी पार्टी में हुआ विलय
सपा प्रमुख अखिलेश यादव और प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को संयुक्त रूप से सैफई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समाजवादी पार्टी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के विलय की घोषणा की।

मैनपुरी उपचुनाव का फाइनल रिजल्ट आने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा टर्निंग प्वाइंट देखने को मिला है। पांच साल से अधिक समय तक एक दूसरे से अलग रहे अखिलेश यादव और शिवपाल यादव अब एक हो गए हैं। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को मिले अपार जनसमर्थन के बाद समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का विलय हो गया है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव और प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को संयुक्त रूप से सैफई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह घोषणा की। मैनपुरी उपचुनाव में निर्णायक बढ़त के बाद अखिलेश यादव नेताजी के समाधी स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने मुलायम सिंह यादव को नमन किया। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं के बीच से होते हुए शिवपाल सिंह यादव के पास पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने चाचा शिवपाल सिंह यादव का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विलय के बाद शिवपाल यादव ने कहा कि अब भी नेताजी का जलवा कायम है और कायम रहेगा। मैनपुरी जीत पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जितने भी मंत्री प्रचार करने आए। उन्होंने पहले अधिकारियों से वोट मांगे। सपाइयों पर मुकदमे दर्ज कराए, उत्पीड़न किया। इसके बाद भी जनता ने नेता जी के नाम पर और उनके कराए गए कामों पर वोट करके हमें जीत दिलाई।
शिवपाल यादव ने कहा कि, आज से हम एक हो गए हैं, हम सही समय का इंतज़ार करे थे,आज से हमारी गाड़ी में समाजवादी पार्टी का झंडा लगा रहेगा। सपा के अच्छे प्रदर्शन के बाद शिवपाल यादव सपा संरक्षक की समाधि स्थल पर गए और वहां उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट किया, "यह जीत नेताजी के आशीर्वाद और आदर्श की है।
उन्होंने लिखा, "मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा डिम्पल यादव को दिए गए आशीर्वाद के लिए जसवंतनगर वासियों का सहृदय धन्यवाद।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications