बहराइच: कब्र खोदकर निकाली गई 'युवती' से खुला कातिल प्रेमी का राज

कब्र खोदकर जब युवती की लाश निकाली गई तो उसके बाद प्यार के एक खतरनाक अंजाम का खुलासा हुआ।

बहराइच। प्यार की चाहत में अपने प्रेमी के संग घर छोड़कर फरार हुई युवती को मौत मिलने के बाद कब्र में भी सुकून नहीं मिला और मजिस्ट्रेट के आदेश पर उसके दफन शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जिस प्रेमी के साथ सात जन्मों तक रहने का सपना देख युवती ने अपने बाबुल का घर त्याग दिया। वहीं प्रेमी उसे शातिराना ढंग से कई महानगरों में घुमाते हुए आखिरकार मौत के घाट उतारकर शव को कब्रगाह में छुपा दिया। हलांकि इस मामले में पुलिस ने कातिल प्रेमी को गिरफ्तार कर शव को कब्रगाह से निकालकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। Read Also: बाप-बेटी का रिश्ता शर्मसार, पति की घिनौनी करतूत देखती रही मां

मोहब्बत करके भगाया, रेड लाइट एरिया में बेचा

मोहब्बत करके भगाया, रेड लाइट एरिया में बेचा

मामला जनपद बहराइच के रिसिया इलाके का है। जहां के हफीज नाम के युवक और गोण्डा के इटिया थोक निवासी शायरा बानो में मोहब्बत थी। जिसको लेकर शायरा बानो लगातार हफीज से शादी करने की जिद करने लगी। लेकिन हफीज के मन में उससे अपनी हवस पूरी कर उसे बेचने की मंशा थी शायद यही सोचकर उसे अपने साथ मुम्बई भगा ले गया। शायरा बानो ने ये शायद तय कर लिया था कि उसका प्रेमी दुनिया में चाहे जहां रहे, वो उसका साथ नही छोड़ेगी। जब कि हवस की आग में जल रहे हफीज ने शायरा बानो को अपने रास्ते से हटाने का निर्णय कर लिया और इसी को लेकर हफीज ने अपनी पत्नी को देहव्यापार के अड्डे पर बेच दिया। लेकिन मनचाहा रकम न मिलने की वजह से मामला उलझ गया और मुम्बई पुलिस के पास पहुंच गया।

निकाह करने के बाद किया कत्ल

निकाह करने के बाद किया कत्ल

मुम्बई पुलिस ने दोनों की दलीले सुनने के बाद दोनों का निकाह करवा दिया और भविष्य में कोई गड़बड़ नही करने की चेतावनी भी दी, लेकिन शायरा बानो को रास्ते से हटाने का मन बना चुका हफीज एक बार पुन अपने गृह जनपद बहराइच के रिसिया लेकर पहुचा और बड़े ही शातिराना ढंग से शायरा बानो को मौत के घाट उतार दिया।

कत्ल के बाद शव को कब्र में छुपाया

कत्ल के बाद शव को कब्र में छुपाया

हफीज ने मृत पड़ी शायरा बानो का शव छुपाने के लिए कब्रगाह को इसलिए चुना ताकि किसी को शक न हो। खासकर कि उसने एक कब्र को ही निशाना बनाते हुए शायरा बानो को उसमें छुपाया ताकि कानूनी तौर पर किसी भी कब्र को खुदवाया न जा सके। लेकिन नियति को शायद यह मंजूर नही था और हफीज के सारे कारनामों पर पानी फिर गया।

शायरा के शव को बाहर निकाला गया

शायरा के शव को बाहर निकाला गया

मजिस्ट्रेट के आदेश पर जब कब्रगाह को खोदा गया तो वहां सायराबानो का शव बरामद हुआ। मां बाप का साया खो चुकी बदनसीब सायराबानो को जीवनसाथी के रूप मे मिले हफीज के साथ जिंदगी भर सुकून मिलने का सपना देख चुकी थी लेकिन असल जिंदगी को छोड़ मौत के बाद भी उसके शरीर को सुकून नही मिला और दफन होने के बाद दुबारा निकालकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचना पड़ा।

प्रेमी कातिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रेमी कातिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+