यूपी में मासूम के साथ दरिंदगी, मुंह कुचलकर बाहर निकाल ली आंखें, पेट में चाकू मारकर बाहर कर दीं आंतें
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहाँपुर मे मासूमों की हत्याओं का दौर लगातार जारी है। कुछ दिन पहले एक बच्चे की हत्या के बाद रविवार को फिर एक 11 साल के मासूम को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। खून से सना शव मिलने के बाद गांव मे दहशत का माहौल छा गया। बच्चे के शव के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गई। धारदार हथियार से बच्चे का पेट फाड़ दिया गया था। इतना ही हत्यारों ने बच्चे के दोनों हाथ तोड़ दिए। साथ ही बच्चे का चेहरा भी कुचल दिया जिससे बच्चे की दोनों आंखे बाहर निकल आईं। सूचना के बाद मौके पहुंचे एसपी ग्रामीण समेत भारी पुलिस बल ने मामले की जांच शुरू की। वहीं परिजनों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है। उनका कहना है कि उसका बेटा कल शाम से घर से गायब था। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बता दें कि 5 दिन पहले भी एक 11 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

कल शाम से गायब था बेटा
दरअसल ये दिल दहला देने वाली मामला थाना कटरा के पिपरी गांव की है। यहां के रहने वाले कल्याण का 11 साल का बेटा अमित कल शाम से घर से गायब था। मृतक के परिजनों के मुताबिक बच्चे के दादा-दादी का घर उसके घर से कुछ दूर पर है। ज्यादातर बच्चा अपने दादी के घर रात मे सो जाता था तो कभी वह अपने घर सोता था। लेकिन कल शाम मे जब बेटा खाना खाने के बाद गायब हुआ तो काफी ढूंढने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला।

सुबह खून से लथपथ मिली लाश
सुबह गांव के लोग खेतों पर जाने के लिए निकले तो उनकी नजर मैंथा प्लांट के बाहर खून से लथपथ एक बच्चे की लाश पड़ी देखी। पास जाकर देखा तो लाश गांव के मासूम अमित की थी। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। उनकी कभी भी गांव मे किसी से विवाद तक नही हुआ है लेकिन मेरे बच्चे की जिस बेरहमी से हत्या हुई है उससे लगता है कि हमसे किसी ने रंजिश मानते हुए ही बच्चे की हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

काफी दर्दनाक है मौत
जिस हालत मे बच्चे का शव मिला है और जितनी बेरहमी से बच्चे को हत्यारों ने बच्चो को दर्दनाक मौत दी है उससे लगता है कि जरूर किसी रंजिश के चलते ही उसकी हत्या की गई है। क्योंकि बच्चे के शरीर को चाकू से गोदा गया है। बेरहम हत्यारों ने बच्चे का पेट फाड़ दिया है। इतना ही बच्चे के दोनों हाथ भी तोड़ दिए हैं साथ ही बच्चे के चेहरे को कुचला गया है। जिससे उसकी दोनों आंखे बाहर निकल आई हैं। वहीं पुलिस भी इस हत्या को किसी रंजिश से ही जोड़कर देख रही है।

5 दिन पहले भी की गई थी 11 साल के बच्चे की हत्या
आपको बता दे कि 5 दिन पहले भी एक 11 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या की गई थी। उस हत्या के पीछे कारण बच्चे के बड़े भाई ने दूसरी बिरादरी की लड़की से कोर्ट मैरिज थी। बड़े भाई की गलती की सजा छोटे को भुगतनी पड़ी थी। वहीं एसपी केबी सिंह का कहना है कि 11 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई है। मौके पर पुलिस मौजूद है मामले की गहनता से जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications