यूपी: पति ने भरी पंचायत में पत्नी को दिया तीन तलाक
शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां दहेज में 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर एक पति ने अपनी पत्नी को भरी पंचायत में तीन तलाक दे दिया। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार एसपी ऑफिस पहुंच कर आरोपी ससुराल पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, मामला शामली के भवन थाना क्षेत्र के भैसानी गांव का है। मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद निवासी फरमान ने अपनी बेटी फराना का निकाह दो साल पहले भैसानी निवासी सलीम पुत्र रफीक के साथ अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर किया था। पीड़िता के पिता फरमान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके दामाद और उसके भाई ने उसकी बेटी के साथ मारपीट कर उसे यातनाएं दी। दोनों भाईयों ने फराना को अपने घर से 50 हजार रूपये लाने के लिए कहा, जिसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बहार निकाल दिया।
पड़ोसियों की सूचना पर फराना के परिवार वाले बेटी की ससुराल पहुंचे, जहां कहा सुनी होने पर सैकडों लोग इक्टठा हो गये। वहीं, फराना के पति ने सैकडों लोगों के सामने ही अपनी पत्नी को 3 बार तलाक बोल कर तलाक दे दिया है। पीड़िता का दो माह का बच्चा भी है। परिजनों ने थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसपी शामली ने थानाध्यक्ष भवन को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications