शाहजहांपुर में पति ने मायके से लौटकर आई पत्‍नी की गला रेत कर दी हत्‍या, हुआ फरार

उत्‍तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक पति ने अपनी पत्‍नी को मायके से अपने घर बुलाया और कथित तौर उसका गला रेत कर बड़ी ही बेरहमी से हत्‍या कर दी और फरार हो गया।

जबकि दोनों की शादी को 13 साल बीत चुके हैं। इस हत्‍या की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पति ने बीते बुधवार को मायके से लौटकर आई पत्‍नी की हत्‍या पारिवारिक विवाद के चलते कर दी।

husband killed his wife

ये घटना शहजहांपुर के सदर बाजार इलाके के शांतिपुरम कॉलोनी की है। शादी के बाद से ही दोनों के बीच संबंध अच्‍छे नहीं थे। आरोपी की पहचान रकीब के रूप में हुई है जो अपनी पत्‍नी की कथित हत्‍या करने के बाद घटनास्थल से फरार हो गया।

पति से विवाद के चलते खालदा नाम की महिला अपने मायके में मां-बाप के पास पिछले एक महीने से रह रही थी। उससे बात करके समझौता करने के लिए उसने मायके से अपने घर बुधवार को बुलाया था।

बात ही बात ने दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि रबीक नाम के इस शख्‍स ने धारदार हथियार से पत्‍नी की गला रेत कर बेरहमी से हत्‍या कर दी। इसके बाद रबीक समेत पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस को खालदा के भाई शहनजवाज ने बताया कि उसकी बहन को रबीक ने 8 साल पहले दहेज के चलते जलाने की कोशिश की थी। दोनों के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था इसी वजह से खालदा अपने मायके चली गई थी और बुधवार को पति के द्वारा समझौता किए जाने के लिए बुलाया और हत्‍या कर दी।

पुलिस को सूचना मिलने पर उसने घटनास्‍थल से महिला का शव बरामद कर अपने कब्जे में लेते हुए पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने खालदा के परिवार द्वारा पति रबीक समेत अन्‍य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और कथित हत्‍यारें पति की तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+