बेटी की शादी तय करके वापस आ रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहाँपुर मे एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बेटी की शादी की तारीख पक्की करने आए दो सगे भाईयों की एक्सीडेंट मे दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों भाई बेटी की ससुराल से अपने घर जा रहे थे। हादसे की खबर सुनते ही परिवार मे कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा जहां डाक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

shahjahanpur road accident 2 brother died

दरअसल लखीमपुर खीरी के पासगवां थाना क्षेत्र के सिसौआ ग्राम निवासी रामपाल ने अपनी बेटी की थाना सिंधौली के ग्राम महुआ पाठक गांव मे निरपति के बेटे से तय की थी। आज रामपाल अपने बड़े भाई कंधईया के साथ बेटी की शादी की दिन तारीख पक्की करने बेटी की ससुराल आए थे। बेटी की ससुराल मे कुछ रूकने के बाद जब रामपाल और कंधईया वापस अपने घर जाने के लिए निकले तो दोनो बाईक से स्टेट हाईवे के महुआ पाठक गांव के पास ही थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाईक को जोरदार टक्कर मार दी।

shahjahanpur road accident 2 brother died

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाईक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और बाईक चला रहे रामपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे मे बड़े भाई कंधईया गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल भेजा जिसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुचते ही डाक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर लगते ही परिवार मे मातम छा गया। फिलहाल डाक्टरों ने दोनों शवों को मॉर्चरी मे रखवा दिया गया है।

वहीं डॉक्टर अनुराग पाराशर ने बताया कि अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी थी। जिसमे एक की मोके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल आते वक्त दम तोड़ दिया। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी मे रखवा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+